जम्मू पुलिस ने अमृतसर पंजाब में नारको-टेररिज्म के तीन सरगनाओं को गिरफ़्तार किया : हथियार व ड्रग्स बरामद

by

जम्मू : संगठित अपराध और नारको-टेररिज्म सिंडिकेट के ख़िलाफ़ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जम्मू पुलिस ने अमृतसर में तीन लोगों – सूरजदीप सिंह उर्फ सूरज (निवासी जंडियाला), हरप्रीत सिंह उर्फ राजू और जसप्रीत – को गिरफ़्तार किया है।

इन पर मीरान साहिब, बिश्नाह, नगरोटा और गंग्याल पुलिस स्टेशनों में कई एफआईआर दर्ज हैं।।ये तीनों जम्मू ज़िले में लगभग 80 प्रतिशत नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए ज़िम्मेदार थे। यह गिरफ़्तारी एक हाई-लेवल और बारीकी से चलाए गए ऑपरेशन के बाद हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने यहां एक प्रेस वार्ता कर बताया कि ये आरोपी जम्मू कश्मीर में सक्रिय ‘लाऊ गुज्जर’ और उसके नेटवर्क के ‘बैकवर्ड लिंक्स’ (निचले स्तर के सहयोगी) थे जिन पर पहले से ही कई एफआईआर दर्ज थीं। लाऊ गुज्जर के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों – लतीफ़, बच्चू, मजीदा और मुश्ताक – की गिरफ़्तारी और पूछताछ के दौरान सूरज और राजू के नाम सामने आए थे। ये तीनों आरोपी जम्मू में दर्ज नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में ‘बैकवर्ड लिंक्स’ का हिस्सा रहे हैं।

ये तीनों आरोपी जम्मू और उसके आस-पास के ज़िलों सांबा और कठुआ में लगभग 20 ‘फॉरवर्ड लिंक्स’ (आगे सप्लाई लेने वालों) को नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे।

इस रणनीतिक छापेमारी में हथियार, कमर्शियल-ग्रेड के नशीले पदार्थ, लॉजिस्टिक्स से जुड़े उपकरण और गैर-कानूनी कामों में इस्तेमाल होने वाली महंगी लग्ज़री गाड़ियाँ ज़ब्त की गईं। तलाशी के दौरान, ईइसयू जम्मू टीम, एसएचओ मीरान साहिब और बिश्नाह, पंजाब पुलिस के पीएसआई की टीमों ने इनके कब्जे से एक एके-47 राइफ़ल और चालीस 40 ज़िंदा कारतूस,

एक स्टार पिस्तौल और उनतीस 29 ज़िंदा पिस्तौल कारतूस, चार 04 ज़िंदा 12 बोर कारतूस। लगभग 1.020 किलोग्राम नशीले पदार्थ, एक इलेक्ट्रॉनिक वज़्न करने वाली मशीन, पैकिंग पैकेट/पाउच और पैकिंग टेप का एक रोल, लगभग 11,00,000 रुपये नकद, तीन मोबाइल फ़ोन, एक महिंद्रा थार, अमेज़ और स्विफ़्ट कार बरामद की।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मान के आचरण के लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के आचरण और भाजपा में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 को भव्य बनाने की तैयारियां तेज, ‘वॉयस ऑफ बिलासपुर’ देगा स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच

28 फरवरी को होगा ‘वॉयस ऑफ बिलासपुर’ प्रतियोगिता का ऑडिशन, चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण  जिला बिलासपुर के कलाकारों के लिए 2 और 3 मार्च को, 5 मार्च को होंगे अन्य जिलों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेल और चूहन में 6.58 करोड़ से बनेंगे नए पीएचसी भवन …विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन

भटियात के ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, एक साल में पूरा होगा निर्माण कार्य हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चंबा :.विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब

ओल्ड स्केल, ओल्ड पेंशन और अलाउंस बहाली मोर्चा मुख्यमंत्री के जिले संगरूर में रैली के लिए गढ़शंकर से रवाना

जब तक टेट की शर्त रद्द नहीं होती, ओल्ड पेंशन, पंजाब स्केल, अलाउंस बहाल नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा – मुकेश, सुखदेव गढ़शंकर 15 फरवरी : ओल्ड स्केल, ओल्ड पेंशन, अलाउंस बहाली...
Translate »
error: Content is protected !!