चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला ओला कैब सेवा का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 17 जून : राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA), यूटी चंडीगढ़ ने कैब एग्रीगेटर कंपनी ओला (M/s ANI Technologies Private Limited) के विरुद्ध बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उसका एग्रीगेटर लाइसेंस छह माह की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है। यह आदेश 17 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान ओला प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित होने वाली सभी कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाएं चंडीगढ़ क्षेत्र में संचालित नहीं की जा सकेंगी। प्रशासन ने ओला से जुड़े सभी वाहन मालिकों एवं चालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहनों को ओला प्लेटफॉर्म से जोड़कर संचालन न करें तथा ऐप के माध्यम से किसी भी प्रकार की बुकिंग स्वीकार न करें।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों एवं ऑपरेटरों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में वाहनों के चालान किए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को जब्त भी किया जा सकता है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निलंबन अवधि के दौरान ओला ऐप के माध्यम से कैब बुक न करें तथा यात्रा के लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा पंजीकृत अन्य वैध एवं अधिकृत परिवहन सेवाओं का उपयोग करें।
यह सार्वजनिक नोटिस राज्य परिवहन प्राधिकरण, यूटी चंडीगढ़ के सचिव नितीश सिंगला (PCS) द्वारा जारी किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में टूटी बांध सुरक्षा दीवार की शीघ्र मरम्मत के लिए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कांगड़ा प्रशासन को लिखा पत्र

होशियारपुर के सीमावर्ती गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए समय रहते कार्रवाई करने का आग्रह होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर को पत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPG की छुट्टी : चूल्हे में जलेगा अब एथेनॉल, महंगे सिलेंडर से मिलेगी आजादी

नई दिल्‍ली. भारत में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई में आने वाली बाधाएं अक्सर होटल, रेस्टोरेंट और बड़े संस्थानों के लिए सिरदर्द बनी रहती हैं. लेकिन अब इस संकट का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट में स्थापित क्रशर उद्योग से क्रशर मेटेरियल की पंजाब को सप्लाई पर पूरी तरह से रोक

ऊना । उपमंडल गगरेट में स्थापित क्रशर उद्योग से आगामी आदेश तक प्रदेश सरकार ने क्रशर मेटेरियल की पंजाब को सप्लाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी। उद्योग विभाग के जियोलॉजिकल विंग की...
Translate »
error: Content is protected !!