हिमाचल प्रदेश में टूटी बांध सुरक्षा दीवार की शीघ्र मरम्मत के लिए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कांगड़ा प्रशासन को लिखा पत्र

by

होशियारपुर के सीमावर्ती गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए समय रहते कार्रवाई करने का आग्रह
होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर जिला होशियारपुर के सीमावर्ती गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने हेतु हिमाचल प्रदेश की सीमा में स्थित क्षतिग्रस्त तटबंध (एम्बैंकमेंट) की शीघ्र मरम्मत करवाने का आग्रह किया है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि  कार्यकारी इंजीनियर होशियारपुर ड्रेनेज डिवीजन की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार तहसील मुकेरियां के गांव मोतला के सामने एक तटबंध बनाया गया है, जिसका उद्देश्य गांव मोतला तथा आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ से सुरक्षित रखना है। यह तटबंध जिस ऊपरी क्षेत्र में स्थित है, वह हिमाचल प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में आता है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में आई बाढ़ के दौरान हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में स्थित इस तटबंध में कटाव आ गया था, लेकिन उसके बाद अब तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। वर्ष 2025 की बाढ़ के दौरान इसी टूटे हिस्से से लगातार पानी बहने के कारण जिला होशियारपुर के निचले हिस्से के कई गांवों सन्याल, सल्लोवाल, हलेड़ जनार्दन तथा मोतला को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने अपने पत्र में कहा कि चूंकि उक्त तटबंध जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए इसकी मरम्मत करवाना जिला कांगड़ा प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांगड़ा प्रशासन से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी कर तटबंध की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि आगामी मानसून सीजन में जिला होशियारपुर के गांवों को संभावित बाढ़ और नुकसान से बचाया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा और बाढ़ प्रबंधन को लेकर पूरी तरह गंभीर है तथा अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में समय रहते जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर, मुख्य औद्योगिक क्षेत्रों जैसे बीबीएन और जिला मुख्यालयों में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिए निर्देश 

एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी कैंटीन के क्लर्क को पुलिस ने किया गिरफ्तार : कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद

मथुरा। सेना की कैंटीन के खाते से 1.83 करोड़ रुपये उड़ाने वाला जालसाज क्लर्क मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।  वह अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: संजीव गुलेरिया

मंडी में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित, आधुनिक कृषि व विपणन तकनीकों की दी जानकारी मंडी, 24 मार्च।   सोमवार को विपाशा सदन, मंडी में जिला स्तरीय किसान मेले की अध्यक्षता करते हुए एपीएमसी मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाउस टैक्स ने बढ़ाया लोगों पर आर्थिक बोझ।: सुविधाओं के नाम पर टूटी सड़के, बंद नालिया व गलियो में बह रहा सीवरेज

बीबीएन, 25 अप्रैल (तारा) : नगर निगम बद्दी की जनता पर लगातार बढ़ते हाउस टैक्स और अतिरिक्त शुल्कों का बोझ गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। लोगों का कहना है सुविधाओं के नाम...
Translate »
error: Content is protected !!