शिविर में 82 रोगियों के दांतों की जांच की : निर्मला निकेतन इंस्टीच्यूट ज्योति किरण ने प्रवासी कामगारों के लिए लगाया दंत जांच शिविर

by

बद्दी, 19 जून (तारा) : बद्दी के सिक्का होटल के साथ लगते स्लम एरिया के प्रवासी कामगारों के लिए निर्मला निकेतन इंस्टीट्यूट ज्योति किरण ने भोजिया डेंटल कालेज की सहयोग से दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 82 प्रवासी कामगारों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयां बांटी गई।
संस्था की डायरेक्टर मिस मेरी ने बताया कि शिविर में भोजिया डेंटल कालेज के दंत चिकित्सक ड़ा. अभिजीत साक्षी, जसप्रीत व शिवांशी ने रोगियों की जांच कर उन्हें मुप्त दवाईयां बांटी। शिविर में अधिकांश कामगारों को नशीले पदार्थ खाने से दांत खराब पाए गए। इन रोगियों को 31 तक कालेज में अपने दांत ठीक करने के लिए बुलाया गया। इस दौरान इन कामगारों को उपचार में छूट का भी प्रावधान किया गया है।
मिस मेरी ने बताया कि संस्था की ओर से स्लम एरिया के रहने वाले कामगारों के लिए समय समय पर शिविर लगाए जाते है। इससे भी भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें कामगारों का मुफ्त उपचार किया गया। भविष्य में भी यहां पर अन्य शिविर भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर संस्था की समन्वयक कल्पना, फील्ड स्टाफ में राहुल व धीरज भी उपस्थित रहे।
कैप्शन-बद्दी के सिक्का होटल के समीप स्लम एरिया में प्रवासी कामगारों की दांतों की जांच करते हुए चिकित्सक-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोस्ट डिजास्टर नीडस् एसेसमेंट को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पीडीएनए विशेषज्ञ करेंगे मूल्यांकन चंबा, 10 अगस्त :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में भारी बारिश एवं बादल फटने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पटियाला हिंसा मामले में 6 एफआईआर दर्ज, 25 आरोपी, 3 गिरफ्तार

पटियाला :  पटियाला हिंसा मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड नजर आ रही है। पुलिस ने हिंसा के मामले  में 6 एफआईआर दर्ज की हैं तथा 25 लोग आरोपी हैं। इनमें तीन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को अपनी इस डील को सार्वजनिक रूप से रखना चाहिए सामने : मुख्यमंत्री बताएं कैप्टन रंजीत, कालिया ने कितने में खरीदा – पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा…..रईसजादा थार से उतरा , लड़की के जड़े थप्पड़, सड़क पर धकेला

चंडीगढ़ : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां थार सवार युवक पहले गाड़ी से उतरता है और लड़की को कई बार थप्पड़ मारता है. दोनों में गाली गलौज होने के बाद हाथापाई होती...
Translate »
error: Content is protected !!