जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा नकल कांड में दो लोग हिरासत में लिए

by

(सुंदरनगर) : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा आयोजित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की छंटनी परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है।

पोस्ट कोड 939 की परीक्षा में नकल की घटना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला प्रतिष्ठित महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज से सामने आया है। परीक्षा में अभ्यार्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन उसने बीमारी का हवाला देकर शौचालय जाने का बहाना बनाया। इसी दौरान वो अपने पास उपलब्ध पर्ची का इस्तेमाल करना चाहता था। स्टाफ को परीक्षार्थी की बॉडी लैंग्वेज की वजह से शक हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी मंडी अरिंदम चौधरी, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश, डीएसपी दिनेश कुमार और पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा मामले में प्रारंभिक जांच के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जेओए के 300 पदों के लिए लगभग सवा लाख अभ्यर्थियों ने रविवार को परीक्षा दी है।ऐसा बताया गया है कि परीक्षार्थी के पास नकल के लिए पर्चियां, ये साफ नहीं
है कि उत्तर कुंजी थी या नहीं। यदि “आंसर की” थी, तो मामला बेहद ही
संवेदनशील है

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि एमएलएसएम सुंदरनगर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को परीक्षा के दौरान एक अभ्यार्थी द्वारा नकल करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के आधार पर रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने चंगर में बांटे फ्री गैस कनेक्शन

ऊना 18 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंगर में 32 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई कोटी में 11 नवंबर को अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का होगा आयोजन

एएम नाथ। चंबा : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में 11 नवंबर को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला व रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा के मास्टर प्लान  को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा मामला : केवल सिंह पठानिया

चंबा के साथ ज़िला कांगड़ा भी मास्टर प्लान का बनेगा हिस्सा  ,  अनछुए पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर इको टूरिज्म बोर्ड बनाने की  तलाशी जा रही हैं संभावनाएं एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेशभर से विभिन्न महाविद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

एएम नाथ।  शिमला 13 सितंबर – भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आज राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता वाचन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं गेयटी थियेटर में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!