सिरमौर के भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

by

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज जिला सिरमौर के भाजपा समर्थित विजयी जिला परिषद जनप्रतिनिधियों ने राजगढ़ की विधायक रीना कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर तथा जिला सिरमौर के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यशैली और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश विकास, सुशासन और जनसेवा के पक्ष में आया है। जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर प्रदेश के विकास तथा जनता के हितों की मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

650 करोड़ का महा-घोटाला ! …जानें कौन है वो शातिर ‘ठेकेदार’, जिसने रेखा गुप्ता सरकार की नाक के नीचे काट दिया तगड़ा कूपन

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में इस समय एक बहुत बड़े मेडिकल घोटाले (Medical Scam) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और सरकारी खरीद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित : सी -विजिल एप के माध्यम से  की जा सकती है आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित  शिकायत

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नम आंखों से दी विदाई: पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ऊना : 4 अगस्त :- पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर 15 जून तक खाली करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर खाली करने को कहा है। हालांकि, कोर्ट ने चुनाव के मद्देनजर 15 जून तक की मोहलत दी। दरअसल, आम आदमी पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!