बद्दी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवम उल्लास के साथ मनाया

by

बद्दी, 21 जून (तारा) : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योग्य अभ्यास से शुरू से हुआ जिसमें लगभग 30 एनसीसी कैडेट सहित विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामलाल ने विद्यार्थियों को योग के महत्व उसके शारीरिक एवं मानसिक लाभ तथा जीवन में योग की भूमिका के बारे में विशेष जानकारी दी ।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीपी महेंद्र सिंह ,रक्षा कुमारी तथा संतोष कुमारी भी उपस्थित रहे और उन्हें विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रामलाल द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना का खुला दरबार : इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान लुधिअना की नामी कंपनी के मालिक ने ईरान में फंसे अपने बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत लाने हेतु खन्ना से की मुलाकात

होशियारपुर 20 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों ने पुलिस प्रशासन संबधी समस्याओं से खन्ना को अवगत कराया।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल – मीटर लगेंगे उसके आधार पर लिया जायेगा बिल ,एकल नारियों, दिव्यांगों, 50 हजार से कम सालाना आय वालों के बिल नहीं : बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी के बिल आएंगे। हर कनेक्शन पर न्यूनतम 100 रुपये का बिल आएगा। जलशक्ति विभाग की खराब हालत सुधारने को मंत्रिमंडल ने पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना गारंटी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को दिया हर सम्मान : जयराम ठाकुर

महिलाओं से लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री का योगदान अतुलनीय राजेंद्र राणा 25 साल से बिना रुके, बिना झुके कर रहे हैं प्रदेशवासियों की सेवा व्यवस्था परिवर्तन के बजाय सरकार ने व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट की तलख टिप्पणी : सरकार को बिना निचोड़े कुछ भी नहीं निकल रहा

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने न्याय प्रदान प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए आवास जैसी मूलभूत सुविधा प्रदान करने में ढुलमुल रवैया अपनाने पर सरकार पर कड़ी टिप्पणी की...
Translate »
error: Content is protected !!