25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन

by

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बी.एल.ओज को सहयोग देने की अपील की
– राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वोटिंग मशीनों के वेयर हाउस की जून-2026 की तिमाही पड़ताल भी की
होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : 22 जूनः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज जिले की विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन- 2026 के दूसरे चरण संबंधी कार्यक्रम की जानकारी दी और निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग की अपील की।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) की ओर से घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरवाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) से बीएलओ को पूरा सहयोग देने की अपील की।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होगी, वहां नए मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजे जाएंगे।
उन्होंने राजनीतिक दलों से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलए-1 तथा बूथ स्तर पर बीएलए-2 की नियुक्तियां शीघ्र सुनिश्चित करने तथा उनकी सूचनाएं संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेश अधिकारियों एवं जिला चुनाव कार्यालय को उपलब्ध करवाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 एवं बीएलए-2 संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा आयोजित बैठकों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के सफल संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला स्तर पर बने वोटिंग मशीनों के वेयर हाउस की जून-2026 की तिमाही पड़ताल (वेयर हाउस खोलकर अंदरुनी हालात की) की गई। पड़ताल प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की तिमाही पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के विश्वास को मजबूत करती है और मशीनों की निष्पक्षता को लेकर फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक है।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह, आम आदमी पार्टी से जय राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, बसपा से मदन सिंह बैंस, सी.पी.आई (एम) से गुरमेश सिंह, शिरोमणि अकाली दल जगतार सिंह सिंह के अलावा नोडल अधिकारी ईवीएमज बलविंदर सिंह, तहसीलदार चुनाव रमनदीप कौर, चुनाव कानूनगो लखवीर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने वित्त मंत्री से की मुलाकात : जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लिए विशेष प्रोत्साहन और उद्योग तथा किसानों के लिए प्रोत्साहन की मांग की

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी चर्चा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने किया स्वामी अरुण शर्मा जी से विशेष संवाद, देवी भागवत कथा और धार्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा

*प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु धारण करना चाहिए जो समय समय पर उसका मार्ग दर्शन करता रहे : आचार्य अरुण शर्मा *गृहस्थ जीवन व्यतीत करते और अपने परिवार का पालन पोषण करते...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुरूद्वारा साहिब मात्था टेकने जा रहे व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : मुख्य मार्ग गढ़शंकर- श्री आनंदपुर साहिब पर गुरूद्वारा श्री शाहीदा सामने गुरुघर में मात्था टेकने आए एक व्यक्ति को तेज रफतार एक अज्ञात एसयूवी ने आपनी लपेट में ले लिया जिससे उसकी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

जन संपर्क अभियान के तहत मनीष तिवारी ने वार्ड नं. 34 के निवासियों से की बैठक : सेक्टर 42 के लोगों की समस्याएं भी सुनीं

चंडीगढ़, 22 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा चलाए जा रहे जन संपर्क अभियान के तहत आयोजित की जा रही जनसभाओं की कड़ी में वार्ड नं. 34 के निवासियों...
Translate »
error: Content is protected !!