मुख्यमंत्री ने शिमला के ऑकलैंड टनल में कार पार्किंग सुविधा का किया उद्घाटन : पार्किंग का निर्माण 7.60 करोड़ रुपये की लागत से किया, 145 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला शहर में ऑकलैंड टनल के निकट नवनिर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस पार्किंग का निर्माण 7.60 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है जिसमें 145 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा सुनियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पार्किंग सुविधा ऑकलैंड टनल क्षेत्र और उसके आसपास की प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने, सड़क किनारे होने वाली पार्किंग की समस्या से छुटकारा पाने तथा वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजधानी शिमला को अधिक सुलभ, व्यवस्थित और यात्रियों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। यातायात प्रबंधन में सुधार और पर्याप्त सार्वजनिक अवसंरचना का निर्माण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में वाहनों की संख्या में तेजी से हुई वृद्धि के कारण यातायात नियंत्रण और पार्किंग प्रबंधन गंभीर चुनौतियों के रूप में उभरी है। इन चुनौतियों का समाधान करने तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए आधुनिक पार्किंग सुविधा का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें यह पार्किंग सुविधा भी शामिल है।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शहरी विकास के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए सतत अवसंरचना, प्रभावी सार्वजनिक सेवाओं और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का संकल्प ऐसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करना है जो स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों की आवश्यकताओं को भी पूरा करें।
मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े विभागों और एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पार्किंग सुविधा का सफलतापूर्वक निर्माण विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सुविधा एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति के रूप में उभरेगी और शहर में यातायात के दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीस वर्षीय युवक का शव गांव सीहवां में बरामद

गढ़शंकर : गांव सीहवां में माता मनसा देवी मंदिर के पीछे करीव तीस वर्षीय युवक का शव बरामद हुया है। पुलिस ने शव कबजे में लेकर पहचान के लिए अस्पताल में रख लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश : सांसद अनुराग ठाकुर ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल/ एएम नाथ।  ऊना, 17 जनवरी – सांसद अनुराग ठाकुर ने आज यहां आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी ग्रुप के भारी हथियारों से लैस 4...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड बिलिंग राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल पर क्यों लटका है ताला: जयराम ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से संचालित हो राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल करोड़ों खर्च के बाद भी सरकार नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल का नहीं ले रही लाभ पैराग्लाइडिंग स्कूल के बेहतर संचालन से बदलेगी इलाके की सूरत...
Translate »
error: Content is protected !!