सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पंजाब एंड सिंध बैंक ने भेंट की व्हीलचेयरें और वाटर कूलर

by
गढ़शंकर, 24 जून : पंजाब एंड सिंध बैंक के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय होशियारपुर की ओर से सिविल अस्पताल गढ़शंकर को मरीजों की सुविधा के लिए तीन व्हीलचेयर और एक वाटर कूलर भेंट किया गया। बैंक ने अपने आदर्श वाक्य ” वेअर सर्विस इज अ वे आफ लाइफ ” के अनुरूप समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
          इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक होशियारपुर धीरेंद्र विक्रम सिंह, डिप्टी क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक (सिक्योरिटी) डॉ. जसमीत सिंह भूपाल, विशाल कौशल, गुरदर्शन सिंह बैंक अधिकारी तथा वरिष्ठ प्रबंधक निसार अहमद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सिविल अस्पताल गढ़शंकर की ओर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय बसरा, डॉ. अमित, डॉ. परमहंस, डॉ. नवनीत, नर्सिंग सिस्टर सुखविंदर कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने बैंक अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयास मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा अस्पताल की सुविधाओं को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष चल रही सभी खबरों और अटकलों को सीएम भगवंत मान ने किया खारिज

जालंधर  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों प्रदेश के विकास के साथ-साथ उपचुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई कि प्रदेश की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष चल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन दर्शन सिंह को मरणोपरांत शरीर दान के फॉर्म भरने पर रोटरी आई बैंक द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर :   कैप्टन दर्शन सिंह निवासी गांव चक्क राजू सिंह ने मरणोपरांत अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को सौंप दी । जिसके चलते गांव...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा : कांग्रेस ने 3 ऑब्जर्वर किए नियुक्त, गहलोत-माकन और प्रताप बाजवा को मिली जिम्मेदारी

 चंडीगढ़।  हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. सूबे में नामांकन का दौर खत्म हो चुका है जिसके बाद अब चुनाव प्रचार शुरू हो गया...
पंजाब

कार वाशिंग की खाली पोस्टों के लिए इंटरव्यू 28 से 30 तक: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से कम पढ़े लिखे गरीब, जरुरतमंद बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़े करने के लिए व अपनी आजीविका...
Translate »
error: Content is protected !!