सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पंजाब एंड सिंध बैंक ने भेंट की व्हीलचेयरें और वाटर कूलर

by
गढ़शंकर, 24 जून : पंजाब एंड सिंध बैंक के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय होशियारपुर की ओर से सिविल अस्पताल गढ़शंकर को मरीजों की सुविधा के लिए तीन व्हीलचेयर और एक वाटर कूलर भेंट किया गया। बैंक ने अपने आदर्श वाक्य ” वेअर सर्विस इज अ वे आफ लाइफ ” के अनुरूप समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
          इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक होशियारपुर धीरेंद्र विक्रम सिंह, डिप्टी क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक (सिक्योरिटी) डॉ. जसमीत सिंह भूपाल, विशाल कौशल, गुरदर्शन सिंह बैंक अधिकारी तथा वरिष्ठ प्रबंधक निसार अहमद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सिविल अस्पताल गढ़शंकर की ओर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय बसरा, डॉ. अमित, डॉ. परमहंस, डॉ. नवनीत, नर्सिंग सिस्टर सुखविंदर कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने बैंक अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयास मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा अस्पताल की सुविधाओं को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षकों के तबादलों के लिए स्टेशन चयन की समय सीमा बढ़ाई जाए:- जीटीयू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कोट फतूही के अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा, महासचिव उंकार और वित्त सचिव हरमनोज कुमार की ओर कोट फतूही में एक बयान जारी कर कहा कि शिक्षक लगभग पिछले...
article-image
पंजाब

आप के शहरी अध्यक्ष गुरदियाल भनोट ने रक्तदान कर मनाया जन्म दिन

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर शहरी प्रधान गुरदियाल सिंह भनोट ने आज अपना चालसीवां जन्म दिवस रक्तदान कर मनाया। इस बार गुरदयाल भनोट ने 27वी वार रक्तदान किया| गुरदयिाल सिंह भनोट रेगूलर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ की बेटी ईशवीन कौर ने बढ़ाया चंडीगढ़ का मान

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित केंद्रीय विद्यालय OCF की छात्रा ईशवीन कौर ने 10+2 कॉमर्स में 90% अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया है। ईशवीन पढ़ाई के...
Translate »
error: Content is protected !!