चुवाड़ी छिंज मेले के विकास को मिलेगा हरसंभव सहयोग : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष ने छिंज मेला आयोजन समिति को दिए 1.21 लाख रुपये

लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में मेलों की अहम भूमिका : पठानिया

एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) :  भटियात उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में आयोजित पारंपरिक छिंज मेला बुधवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेले की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी पहलवानों के रोमांचक कुश्ती मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाज सामाजिक जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे, आपसी सद्भाव और मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलता है।
पठानिया ने दंगल प्रतियोगिता की प्रथम पुरस्कार राशि को बढ़ाकर एक लाख 21 हजार रुपये किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों और पहलवानों का उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति द्वारा मेले के स्वरूप को और भव्य बनाने के लिए दिए जाने वाले प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा और भविष्य में भी इस ऐतिहासिक मेले के विकास के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी ऐच्छिक निधि से छिंज मेला आयोजन समिति को 1 लाख 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने गत वर्ष की घोषणा के अनुरूप समिति को 1 लाख 10 हजार रुपये की राशि का चेक भी भेंट किया। आयोजन समिति ने उनके सहयोग और संरक्षण के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव कौशल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल सदस्य राजकुमार चम्बियाल, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद पाठक, केके शांडिल्य, ओंकार चम्बियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुमित सिंगला को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन की ओर से काठमांडू नेपालमें सम्मानित किया जाएगा

समय समय पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान व गुणवत्तायुक्त मेडिसिन निर्माण के लिए सम्मानित होंगे बीबीएन 25 अप्रैल (तारा) : क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन सुमित सिंगला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*किसानों की चिंता और प्राकृतिक खेती को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया की संवेदनशील पहल*

*खुद खेतों में उतरे, वैज्ञानिकों के साथ की मंथन बैठक, किसानों को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने का संकल्प* एएम नाथ। शाहपुर, 23 जुलाई ।  उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

नशीली ड्रिंक पिलाई, पति से रेप कराया : ब्यूटीशियन का काला कांड

मुंबई : कभी सोचा है कि कोई महिला सिर्फ पैसों के लिए अपने पति से ऐसा जघन्य काम करा सकती है। जिसकी सजा कई सालों की जेल हो? अगर नहीं तो ये कहानी आपके...
Translate »
error: Content is protected !!