विकास खंड पट्टा की समस्त नवगठित पंचायतों की पहली बैठक शनिवार को : सभी सदस्यों को नशा निवारण की शपथ दिलाई जाएगी

by

पट्टा मेहलोग, 26 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत आने वाली सभी नवगठित 26 पंचायतों की पहली बैठक 27 जून को सम्बंधित मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह ने बताया कि समाज मे फैल रहे नशे के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए जिलाधीश सोलन के आदेशानुसार सभी जनप्रतिनिधि इस नशा मुक्त अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने जिलाधीश के आदेशों की अनुपालना में विकास खंड पट्टा के तहत आने वाली पंचायतों के समीप के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, कानूनगो, मुख्याध्यापकों,कनिष्ठ अभियंता व अधीक्षकों से अनुरोध किया है कि वे पंचायतो की शनिवार को आयोजित बैठकों के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्यों को नशा निवारण (एन्टी चिट्टा) की शपथ दिलवाना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जाए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। चंबा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ज़िला चंबा में पर्यटन विकास को लेकर एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए। डॉ. राजीव भारद्वाज आज बचत भवन में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने मंगलवार को 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2025 तक चलने वाले आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेला : मेले में 28 औद्योगिक ईकाइयों तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण हेतू 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

ऊना, 21 सितम्बर – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हरोली विकास खंड औद्योगिक संघ के सहयोग से राजीव गांधी कॉमन फैस्लिटी सेंटर बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!