राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया केजरीवाल …कहा फर्जी SIT बनाई , फिर उस फर्जी SIT ने फर्जी FIR दर्ज की, 8 छोटे-छोटे प्यादों को आरोपी किया साबित

by

अयोध्या :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए और फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि जिन लोगों ने भी श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी का महापाप किया है, वे उन्हें कठोर से कठोर दंड दें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने इस मामले में दर्ज हुई FIR को फर्जी बताया और कहा कि ‘पहले फर्जी SIT बनाई गई, फिर उस फर्जी SIT ने फर्जी FIR दर्ज की, जिसमें 8 छोटे-छोटे प्यादों को आरोपी साबित किया गया है, और कोई बड़ा नाम नहीं है। तो एक तरफ तो प्रभु श्री राम के मंदिर में इतनी बड़ी महाडकैती हुई, और दूसरी तरफ इस मामले में शामिल बड़े-बड़े राक्षसों को बचाने की कोशिश की जा रही है। यह एक तरह से सभी हिंदुओं के जले पर नमक छिड़कने वाली बात है। देश के लोगों का कहना है कि उनकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक इस डकैती में शामिल बड़े-बड़े लोगों को फांसी की सजा नहीं होगी।’केजरीवाल के डर को लेकर पत्रकार ने ऐसा क्या पूछा कि लगने लगे ठहाके; AAP प्रमुख ने दिया जवाब

इसके अलावा केजरीवाल ने कहा, ‘प्रभु श्री राम ने अपने पिता महाराज दशरथ की आज्ञा का पालन करते हुए सत्ता ठुकरा दी और 14 वर्ष का वनवास स्वीकार कर लिया। उन्हीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम का इस्तेमाल कर चंदा चोर पार्टी सत्ता में आई और सत्ता में आते ही राम मंदिर को अपने पैसों की हवस का शिकार बना दिया।’

उधर इस पीसी के अंत में ऐसा कुछ हुआ कि वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। दरअसल इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में एक मीडियाकर्मी ने चढ़ावा चोरी मामले में हुई कार्रवाई का श्रेय अप्रत्यक्ष रूप से AAP प्रमुख को देते हुए पूछा कि ‘संजय सिंह SIT के सामने पेश होते हैं, आप अयोध्या आते हैं, और इस बीच ना केवल FIR होती है बल्कि गिरफ्तारी भी होती है, तो क्या माना जाए यह सब केजरीवाल के डर से हो रहा है?’ पत्रकार के इतना कहते ही वहां ठहाके लगने लगते हैं।

उधर इसके बाद पत्रकार को जवाब देते हुए केजरीवाल कहते हैं, ‘देखिए मैं बहुत छोटा व्यक्ति हूं, मैं भगवान राम का भक्त हूं, मैं हनुमानजी का भक्त हूं, मेरा दिल बहुत आहत है, मैं एक मिशन के लिए निकला हूं, मैं भगवान से केवल यही प्रार्थना करता हूं कि मैं अपने मिशन में कामयाब होऊं और अभी तो बस शुरुआत हुई है।’

पत्रकार ने यह बात इसलिए कही क्योंकि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को प्रभु श्री राम मंदिर से जुड़े जमीन घोटाले और चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए बनी SIT के सामने पेश हुए थे और इस दौरान उन्होंने टीम को महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे थे। इसके अलावा AAP संयोजक ने भी गुरुवार को ही अयोध्या में दर्शन करने के लिए आने की घोषणा की थी। इत्तेफाक से गुरुवार रात को ही इस मामले में SIT ने ना केवल8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी, बल्कि उनकी गिरफ्तारी भी हो गई। वहीं शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा केअपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की खबर आ गई। इसी वजह से पत्रकार ने इसका श्रेय केजरीवाल व उनकी पार्टी को देते हुए पूछा था कि क्या यह सब उनके डर की वजह से हो रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों ने साथी छात्र की रहस्यमय मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन

साढ़े तीन घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर, डीएसपी से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मुख्य मार्ग पर लगाया धरना किया खत्म गढ़शंकर, 10 अक्टूबर : गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर स्थित गुरसेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असी चम्बयाल’ नाम से मोबाइल ऐप लांच : जरूरतमंद रोगियों को  रक्तदाता ढूंढने में मिलेगी सुविधा

एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल, कृषि उपज  विपणन  समिति के  ज़िला अध्यक्ष ललित ठाकुर ने संयुक्त रूप से  ‘असी चम्बयाल’ नाम से एक मोबाइल ऐप  को आज उपायुक्त कार्यलय ...
Translate »
error: Content is protected !!