दीपिका ठाकुर अध्यक्ष व कविता देवी उपाध्यक्ष चुनी : शहीद धर्मेन्द्र स्कूल दुर्गापुर धारड़ी में एसएमसी का गठन

by

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : शहीद धर्मेन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुर्गापुर धारड़ी में आगामी दो वर्षों के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। शनिवार को आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से दीपिका ठाकुर को अध्यक्ष तथा कविता देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार अवस्थी की देखरेख में यह चुनाव हुए।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्यालय प्रशासन ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति की पूर्व अध्यक्षा लता देवी, बढ़लग पंचायत की बीडीसी सदस्या चिंता देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार अवस्थी, प्रवक्ता खेम चन्द राघव, रविन्द्र कुमार शर्मा, टीजीटी कला विजय कुमार, टीजीटी संस्कृत धर्मेन्द्र कुमार, टीजीटी हिन्दी चम्पा देवी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कृष्णा देवी सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दुर्गापुर धारड़ी स्कूल में आयोजित एसएमसी की बैठक में भाग लेते हुए अभिभावक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग चम्बा में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के 30 पदों पर भर्ती

इच्छुक अभ्यार्थी 15 जुलाई तक करें आवेदन एएम नाथ। चम्बा :  जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में विभिन्न जलापूर्ति एवं सीवरेज योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं...
हिमाचल प्रदेश

रोजगार कार्यालयों में अब पंजीकरण के लिए मिलेगी आनलाइन सुविधा : आवेदकों अब बार-बार रोजगार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

धर्मशाला, 31 जुलाई। रोजगार कार्यालयों में आवेदकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहली अगस्त, 2023 से पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी जाएगी, अब आवेदकों को रोजगार कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

विद्यार्थी परिषद के 46 में प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए जय राम ठाकुर एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने उदयपुर में 47.23 लाख रुपए सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज उदयपुर में 47.23 लाख रूपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का विधिवत रूप से लोकार्पण...
Translate »
error: Content is protected !!