3 हजार लोगों की जमा पूंजी लेकर विदेश फरार : पैसा दोगुना करने के लालच में फंसाया

by

रोहित जसवाल । ऊना  :  अंब में एक बड़े पोंजी स्कीम घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है।  जिसमें  पंजाब के जिला होशियारपुर के कस्बा  दसूहा की एक महिला ने अंब क्षेत्र की करीब तीन हजार  महिलाओं की जमापूंजी पर हाथ साफ कर  महिला विदेश भाग गई है।

बताया रहा है कि इनमें से कई ने ब्याज पर कर्ज उठाकर इस स्कीम में पैसा लगाया था। दरअसल, पंजाब के तलवाड़ा की सीमा हिमाचल से सटी होने के कारण आरोपितों ने सबसे पहले सीमावर्ती गांवों दौलतपुर, पिरथीपुर, डगोह, भद्रकाली, बनेहड़ा , मरवाड़ी और नकडोह में अपनी रिश्तेदारों और जान पहचान की महिलाओं को निशाना बनाया और फिर देखते ही देखते यह नेटवर्क पूरे क्षेत्र में फैल गया। इस ठगी को अंजाम देने के लिए बकायदा एक मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कीम तैयार की गई थी, जिसके तहत 100-100 महिलाओं के ग्रुप बनाकर उनसे 15 महीने तक 1,500 से लेकर 5,000 प्रति महीना वसूले जाते थे। लोगों का विश्वास जीतने के लिए हर महीने एक बैठक बुलाई जाती और लकी ड्रॉ के माध्यम से सदस्यों को स्कूटी, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल और अलमारी जैसे आकर्षक इनाम बांटे जाते थे।

पहले डेढ़-दो साल तक जब कुछ महिलाओं के सच में इनाम निकले तो लोगों का भरोसा कंपनी पर अंधा हो गया और जैसे ही किसी का इनाम निकलता। शातिर प्रबंधक उसकी किस्त बंद करके उसे किसी दूसरी बड़ी स्कीम में जोड़ देते थे। इस बंपर वसूली को देखकर प्रबंधकों ने अंब में अपना दफ्तर खोल लिया और स्थानीय होटलों में बड़े पैमाने पर बैठकें शुरू कर दीं। यही नहीं ज्यादा से ज्यादा मेंबर जोड़ने वाले स्थानीय एजेंटों को पदोन्नति और भारी कमीशन भी दिया जाने लगा। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले करीब एक साल से कंपनी के मुख्य प्रबंधक अचानक भूमिगत हो गए और अब पता चला है कि कंपनी की मालकिन सारा पैसा समेटकर देश छोड़ चुकी है। स्थानीय स्तर पर जिन रसूखदार लोगों के कहने और भरोसे पर इन महिलाओं ने अपनी गाढ़ी कमाई दांव पर लगाई थी वे भी कुछ महीनों तक आश्वासन देने के बाद अब भूमिगत हो चुके हैं।

ऊना जिला के एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल पुलिस विभाग के पास अभी लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन उन्होंने जनता को सचेत करते हुए कहा कि जब भी कोई कम समय में पैसा दोगुना करने या असामान्य मुनाफे का लालच दे तो साफ है कि वहां धोखाधड़ी हो रही है और लोगों को ऐसे झांसों में आने से बचना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पावर कट – गढ़शंकर शहरी फीडर-2 की 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 8 अप्रैल : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 के. वी. शहरी फीडर-2 में जरूरी मुरम्मत कारण 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक आनंदपुर साहिब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोनों टांगें टूटी – पत्नी से विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा शख्स

एएम नाथ। हमीरपुर  :  राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक 33 वर्षीय शख्स ने तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजकुमार निवासी चढियार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी की बंकरमैन कंपनी ने दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल के लिए उपाय किए पेश

कंपनी के निदेशक सेवानिवृत मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने अपनी स्वदेशी टेक्नोलॉजी की पेश भारत के बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्याओं के हल होने का किया दावा तारा, बद्दी :  देश की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून से लाल हुई पंजाब यूनिवर्सिटी की महफिल -चाकू के वार से थम गई धड़कन! : हरियाणवी गानों पर चल रही थी मस्ती

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी में देर रात हरियाणवी सिंगर के शो के दौरान छात्रों के दो दुट में चाकूबाजी होने से हंगामा मच गया। चाकू चलने की इस घटना में एक छात्र की मौत...
Translate »
error: Content is protected !!