सेक्टर-42 में निःशुल्क मेडिकल चेक-अप एवं लंग हेल्थ कैंप का आयोजन

by

पुनीत महाजन  : चंडीगढ़, 28 जून, –मानव कल्याण परिसर, रोटरी क्लब चंडीगढ़ तथा डीवी केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-42 स्थित कम्युनिटी सेंटर, चंडीगढ़ में निःशुल्क मेडिकल चेक-अप एवं लंग हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सरदार परमजीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर जसबीर सिंह बंटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और हेल्थ कैम्प का लाभ उठाया।

कैंप में शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच, दंत जांच, ईसीजी, फिजियोथेरेपी, नेचुरोपैथी तथा कम्प्यूटरीकृत लंग फंक्शन टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। शाल्बी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली के पल्मोनोलॉजी, एलर्जी एवं स्लीप मेडिसिन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश गोयल और उनकी टीम ने लोगों की फेफड़ों की क्षमता की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया।
इसके अलावा अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, त्वचा रोग, ईएनटी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, स्त्री रोग एवं फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श भी दिया। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयों एवं चश्मों का वितरण भी किया गया।
मानव कल्याण परिसर की ओर से उपस्थित लोगों के लिए ठंडे जल की छबील भी लगाई गई। स्थानीय निवासियों ने एक ही छत के नीचे विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयोजकों की सराहना की और मानव कल्याण परिसर का आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि जसबीर सिंह बंटी का भी धन्यवाद किया।
इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, गोयल प्रधान सनातन धर्म मंदिर तथा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मानव कल्याण परिसर के धर्मपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ की हलो माजरा ने जीती बंगला बेली क्रिकेट प्रतियोगिता

फाइनल में हरियाणा की रामपुर जंगी को पराजित किया बंगला बैली में कराई गई क्रिकेट प्रतियोगिता दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहे बतौर मुख्य अतिथि बद्दी, 2 मार्च (तारा) सनेड़ पंचायत के बंगला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्ट अधिकारियों के आगे पूरी तरह ‘कंप्रोमाइज़्ड’ हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन चुके...
article-image
पंजाब

25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सभी छात्रों को करियर गाइडेंस संबंधी समान अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने अपनी सरकारी...
हिमाचल प्रदेश

एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होने से विधान मण्डलों का कार्यकाल कम होगा : पठानिया 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने शिमला में संयुक्त संसदीय समिति द्वारा “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए।...
Translate »
error: Content is protected !!