पुलिस थाना गढ़शंकर के समक्ष गढ़शंकर शहर में हो रही चोरीयों खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना : गढ़शंकर शहर में कुछ दिनों में ही करीब 100 चोरियां हो चुकी, लेकिन पुलिस प्रशासन चैन व गहरी  नींद सो रहा  : एडवोकेट पंकज कृपाल

by
गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरियों के विरोध में आज इलाके के लोगों और दुकानदारों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेंबर एडवोकेट पंकज कृपाल की अगुआई में पुलिस थाना गढ़शंकर के समक्ष धरना दिया। इस दौरान पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई। एसएचओ गगनदीप सिंह ने धरने में पहुँच कर धरनाकारियों से कहा कि तीन चार दिन में चोर पकड़ लिए जाएंगे।  जिसके बाद धरनाकारियों ने कहा एक सप्ताह में चोर नहीं पकड़े गए तो अगले सोमवार को फिर से धरना दिया जायेगा।
इससे पहले धरने में उपस्थित लोगों को सबोंधित करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य  एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में गढ़शंकर शहर में करीब 100 चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन चैन व गहरी  नींद सो रहा है जिससे व्यापारी वर्ग परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले ही मंदी के दौर से गुजर रहा है और चोरियों से व्यापारी वर्ग में डर और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते में चोर नहीं पकड़े गए तो संघर्ष तेज किया जाएगा और अगले सोमवार को फिर से पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। इस मौके पर बोलते हुए हरवेल सिंह सैनी ने कहा कि पंकज कृपाल ने गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरियों के विरोध में धरना और प्रदर्शन करके व्यापारियों के हक में आवाज बुलंद की है ।
उन्होंने कहा कि इस समय पुलिस प्रशासन पंजाब सरकार की कठपुतली बन गया है। श्री सैनी ने आगे कहाकि कस्बा में सुबह सात से शाम सात वजे तक के समय में बंद टिप्पर बंद होने के बावजूद खुलेयाम टिप्परों के चलने का मामला भी उठाया। इस मौके पर पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव प्रणव कृपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों को डराकर वोट लेना चाहती है, लेकिन पंजाबी डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को आम आदमी पार्टी की कठपुतली नहीं बनना चाहिए।  इस दौरान  हरप्रीत सिंह साधोवाल, जसवीर सिंह जस्सी पुरखोवाल, किशन सहोता, बग्गू राणा, वैद अमृत लाल, चेतन कुमार, जय सिंह राणा, रविंदर मल्होत्रा, मनजिंदर मोहनोवाल, करपूल सिंह, सुनील बस्सी, गुरमेल सिंह, गगनदीप सिंह, जगतार सिंह साधोवाल, रोहित कुमार पोस्सी, राज कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

25 करोड़ ऐंठने वाले पति,पत्नि ग्रिफ्तार : चौथी पास पति व सातवीं पास पत्नी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर पहले से सेंट्रल बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक आदि बैंकों से 25 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा

नई दिल्ली : भजनपुरा में एक ही मकान को सात बार गिरवी रखकर कई बैंकों से 25 करोड़ ऐंठने वाले दंपती को जलगांव, महाराष्ट्र से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने एडवोकेट प्रीतपाल सिंह बासी और उनकी पूरी...
पंजाब

इंस्पेक्शन आए इंस्पेक्टर पर एंजेसी संचालक ने किया हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

 माहिलपुर – गैस एजेंसी का मुआयना करने आए विभागीय इंस्पेक्टर को एंजेसी संचालक द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आकाश कुमार पुत्र चेतन कुमार वासी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मांगों की अनदेखी के विरोध में 21 जुलाई को बिजली कर्मी करेंगे पुतला फूंक प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़। इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन की वर्किंग कमेटी की बैठक सेक्टर-25 में यूनियन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में यूनियन के माननीय...
Translate »
error: Content is protected !!