हिमाचल में आउटसोर्स भर्ती पर सख्ती : बिना वित्त विभाग मंजूरी नहीं होगी नई नियुक्ति

by

26 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को फिलहाल राहत, सरकार ने जारी किए नए नियम

स्थायी पदों पर नियमित भर्ती को बढ़ावा, आउटसोर्सिंग व्यवस्था सीमित करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के सभी सरकारी विभागों और एजेंसियों में आउटसोर्स आधार पर होने वाली नियुक्तियों के लिए नए और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि आउटसोर्सिंग केवल अस्थायी और आवश्यकता-आधारित व्यवस्था होगी तथा इसे स्थायी भर्ती का विकल्प नहीं माना जाएगा।
नए निर्देशों के अनुसार जिन पदों पर नियमित भर्ती हो चुकी है या जो स्वीकृत और भरे हुए पद हैं, वहां किसी भी प्रकार की आउटसोर्स नियुक्ति नहीं की जाएगी। सरकार का उद्देश्य रिक्त स्थायी पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया को गति देना है, ताकि आउटसोर्सिंग का उपयोग केवल गैर-कोर, मौसमी और विशेष प्रकार की सेवाओं तक सीमित रहे।
राज्य में वर्तमान में कार्यरत 26 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कोई नुकसान नहीं होगा और वे अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगे। हालांकि उनकी नियुक्ति नियमित भर्ती होने तक ही अस्थायी मानी जाएगी। विभागों को समय-समय पर इन पदों और कर्मचारियों की आवश्यकता की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वित्त विभाग की पूर्व लिखित मंजूरी के बिना कोई नई आउटसोर्स नियुक्ति नहीं की जा सकेगी। बिना अनुमति की गई नियुक्तियों को पूरी तरह अनधिकृत माना जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, वित्तीय नियंत्रण मजबूत करने और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा मांगी गई जानकारी एवं कानूनी आवश्यकताओं के अनुरूप उठाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को पीएमजीएसवाई-4 में मिलेंगे 4 हजार करोड़ रुपये विक्रमादित्य सिंह– बोले…प्रदेश में आधारभूत संरचना को बनाया जा रहा मजबूत

लोक निर्माण मंत्री ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में किया विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश रोहित भदसाली। अंब (ऊना), 24 अक्तूबर। लोक निर्माण एवं शहरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी के कुमार पंचायत को जाती हुई बस में लगी आग

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) :  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पांगी से कुमार पंचायत को जाते समय चलती बस में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बस सवारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। मंडी, 18 मार्च। जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु” कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसिज प्रीमियर वर्कशॉप फॉर आईएएस/एचपीएएस एस्पीरेंट्स का आयोजन आज डीआरडीए...
Translate »
error: Content is protected !!