पचार गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार : भारी मात्रा में हथियार और हेरोईन बरामद

by

अबोहर :  पुलिस को कल देर शाम उस समय बडी सफलता हाथ लगी जब पुलिस टीम ने एक सैलून में छापेमारी करते हुए वहां से 12 लोगों को अवैध हथियारों, जिंदा कारतूस व 100 ग्राम हेरोईन सहित काबू किया।

पुलिस ने करीब 20 लोगो को नामजद करते हुए इन सभी के खिलाफ बीएनएस, आर्म एकट व एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि यह लोग खतरनाक गैंग विशाल पचार के कहने पर ही असला और हेरोईन सप्लाई करते थे। डीएसपी हरीश कुमार व थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है जो कि विशाल पचार के कहने पर अवैध असला और हेरोईन सप्लाई का काम करता है और अब भी ये लोग फाजिल्का रोड चुंगी पर बने यूनिक सैलून मे बैठे योजना बना रहे हैं।

जिस पर उनके थाने के सहायक थानेदार अमनदीप सिंह ने पुलिस टीम सहित वहां पर दबिश दी तो 12 लोगो को 4 पिस्तौल, 6 मैगजीन, 47 जिंदा राउंड और 100 ग्राम हेरोइन सहित काबू करते हुए कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अजय सिंह उर्फ अजू पुत्र राजू सिंह निवासी सीड फार्म पक्का, अबोहर, बाबी पुत्र काला राम निवासी कशयप कॉलोनी, नजदीक जोहड़ी मंदिर, अबोहर, आकाश कुमार उर्फ प्रिंस टल्ली पुत्र प्रदीप कुमार निवासी पंजपीर नगर अबोहर, ललित राम पुत्र बृजेश कुमार निवासी , नानक नगरी, अबोहर, मिठुन पुत्र बलदेव निवासी चंडीगढ़ मोहल्ला, अबोहर, रवि डॉक्टर उर्फ रवि पुत्र जगदीश निवासी पुरानी फाजिल्का रोड अबोहर, संजीव उर्फ आलू पुत्र कालू राम निवासी प्रेम नगर अबोहर, अमनप्रीत सिंह उर्फ भिंडी पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी सरदार कॉलोनी, अबोहर, अमन कुमार पुत्र राजू निवासी डीआर कॉलोनी, अबोहर, विजय कुमार पुत्र उमेश कुमार , अजय कुमार उर्फ ऋषि पुत्र उमेश कुमार व रोशन कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी सरदार कॉलोनी अबोहर, घनईया कुमार पुत्र बाबू राम निवासी कंधवाला रोड अबोहर, सुमित कुमार पुत्र नेतरपाल सिंह निवासी बुर्जा चौक अबोहर, प्रिंस कुमार पुत्र पिंटू कुमार निवासी पुरानी फाजिल्का रोड अबोहर, शिवा पुत्र सुनील कुमार निवासी प्रेम नगर अबोहर, शिवम पुत्र भोला राम निवासी ईदगाह बस्ती, अबोहर, नवनींदर सिंह उर्फ लवप्रीत सिंह उर्फ सिन्नी पुत्र जसवीर सिंह निवासी अबोहर, मोनू नाई मालिक यूनिक सैलून फाजिल्का चुंगी अबोहर तथा निवशाल पचार निवासी जवाहर नगर श्रीगंगानगर के खिलाफ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जबकि मोके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से अजय सिंह, बोबी, अमनप्रीत सिंह, अमन कमार, विजय कुमार, अजय कुमार उर्फ रिशी, घनईया कुमार, सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, शिवा, शिवम तथा नवनिंद सिंह को काबू कर लिया है। इन सभी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी और बाकी नामजद आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 अकतुबर 2023 सुबह 10 बजे चलेगा ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छत्ता अभियान। सभी नागरिकों – संस्थाओं से राष्ट्रपिता को ‘स्वच्छांजलि’ के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील – DC कोमल मित्तल

होशियारपुर ,28सितम्बर : महात्मा गांधी की 154वीं जयंती एक अक्टूबर को राष्ट्रिय स्तर का एक विशेष स्वच्छत्ता अभियान “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान जिले के सभी गावों...
article-image
पंजाब

भगवान ने उनकी पहले ही सुन ली और संजय सिंह जेल में चले गए, अब तो उनके साथ सिर्फ हमदर्दी ही जताई जा सकती : बिक्रम सिंह मजीठिया

अमृतसर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग मानहानि मामले के केस में आज अदालत में पेश हुए। अदालत में पेश होने के बाद उन्होंने कहा कि वह संजय सिंह को अंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं इस राज्य की महिलाएं!

चंडीगढ़ : भारत में शराब पीने का चलन न केवल पुरुषों में बल्कि महिलाओं में भी बढ़ रहा है। चाहे पारिवारिक कार्यक्रम हों या ऑफिस की पार्टियां, क्षणिक आनंद के लिए शराब पीना आजकल...
Translate »
error: Content is protected !!