गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार की नई पहल : गुरु रविदास जी के जीवन और उनके शिक्षाओं को दर्शाने के लिए सीएम मान ने 50 प्रचार वैनों को किया रवाना

by

संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को विशेष रूप से मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज संगरूर में आयोजित एक कार्यक्रम में, सीएम भगवंत मान ने 50 प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये वैन पूरे पंजाब के 13,000 गांवों में जाएंगी। प्रत्येक वैन में 30 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी, जिसमें गुरु रविदास जी के जीवन और उनके शिक्षाओं को दर्शाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को गुरु रविदास जी के संदेश, समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की शिक्षा दी जाएगी। इस कार्यक्रम में संत समाज के कई सम्मानित प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस पहल की सराहना की और कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का यह एक उत्कृष्ट प्रयास है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उनकी शिक्षाएं समाज को एकजुट रखने और सभी वर्गों के उत्थान में सहायक होती हैं। सरकार का उद्देश्य है कि इन शिक्षाओं को पूरे पंजाब में आम लोगों तक पहुंचाया जाए, विशेषकर युवा पीढ़ी को इससे जोड़ा जाए।

इस पहल के माध्यम से गांवों में गुरु रविदास जी की जयंती और शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार होगा, जिससे लोगों में सामाजिक सद्भाव और समानता की भावना बढ़ेगी और युवाओं को सकारात्मक विचार प्राप्त होंगे।

यह कार्यक्रम गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। पंजाब सरकार की यह पहल न केवल धार्मिक है, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत करने वाली है। संगरूर के इस कार्यक्रम के बाद ये प्रचार वैन पूरे पंजाब में निकल पड़ी हैं। आने वाले दिनों में लाखों लोग गुरु रविदास जी के जीवन और उनके संदेश से जुड़ सकेंगे।

इस दौरान विशेष तौर पर तपोस्थल खुरालगढ़ के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल भी मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भ्रष्ट तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर जल्द सख्त कार्रवाई कर सकती पंजाब सरकार : विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने मुख्य सचिव को इसकी एक सूची सौंप दी, एजेंटों के माध्यम से चल रही रिश्वतखोरी

चंडीगढ़ : विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने मुख्य सचिव को इसकी एक सूची सौंप दी है। इसके साथ एक रिपोर्ट भी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि भ्रष्टाचार किस तरह से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 की उम्र में कम एज के लड़को को डेट करती है महिला : हैरान करने वाला बताया कारण

नई दिल्ली  : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब का भेद न देखता है और न ही समझता है। लेकिन आज का प्यार अब उम्र और लिंग का...
article-image
पंजाब

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में लिया भाग

होशियारपुर, 9 नवंबर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 3 नवंबर से 8 नवंबर 2024 तक न्यू साउथ वेल्स के सिडनी में आयोजित 67वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवाओं की अचानक क्यों हो रही मौत?… रिसर्च में AIMS ने कर दिया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: भारत में युवाओं की अचानक मौत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि 20 से 40 वर्ष की उम्र के बिल्कुल स्वस्थ दिखने वाले लोग...
Translate »
error: Content is protected !!