पंजाब एंड सिंध बैंक गढ़शंकर द्वारा 119वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल  गढ़शंकर को व्हीलचेयर और वाटर कूलर किए भेंट

by

गढ़शंकर । पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा गढ़शंकर में बैंक का 119वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।स्थापना दिवस पर बैंक के शाखा गढ़शंकर के मैनेजर निज़ार अहमद खान व अन्य ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में पहुँच कर अस्पताल के स्टाफ को मरीजों की सुविधा के लिए तीन व्हीलचेयर और एक ठंडे पानी का वाटर कूलर भेंट किया।
पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा गढ़शंकर के मैनेजर निज़ार अहमद खान ने कहा कि पंजाब एंड सिंध बैंक की स्थापना वर्ष 1908 में भाई वीर सिंह, सर सुंदर सिंह मजीठिया और सरदार तरलोचन सिंह द्वारा श्री अमृतसर साहिब में की गई थी। उन्होंने कहा कि बैंक ने अपने 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर समाज सेवा के उद्देश्य से सिविल अस्पताल गढ़शंकर के मरीजों की सुविधा के लिए ये व्हीलचेयर और ठंडे पानी का वाटर कूलर भेंट किया है। उन्होंने बताया कि यह पहल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धरिंदर विक्रम सिंह, होशियारपुर के योग्य मार्गदर्शन में की गई है।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने बैंक को 119वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ भी दी गईं तथा पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा गढ़शंकर द्वारा अपने ग्राहकों को प्रदान की जा रही उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधाओं की भी भरपूर सराहना की गई। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी और अस्पताल का स्टाफ उपस्थित थे।
132 :  मैनेजर निज़ार अहमद खान अस्पताल स्टाफ को तीन व्हीलचेयर और एक ठंडे पानी का वाटर कूलर भेंट करते हुए /

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काली पट्टियां बांधकर अध्यापिकों ने सरकारी नीतियों खिलाफ रोष प्रकट किया

गढ़शंकर : पंजाब, यूटी मुलाजम व पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों खिलाफ 20 से 27 मई तक मनाए जा रहे रोष सप्ताह के संबंध में आज गढ़शंकर के अध्यापिकों...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता – चमन सिंह

गढ़शंकर, 27 दिसम्बर: रेड क्रॉस इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर ड्रग एडिक्ट्स नवांशहर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पनाम में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी...
article-image
पंजाब

ਪੀਐਸਐਮਐਸਯੂ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਖਜਾਨਾ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦੇ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ

08 ਤੋਂ 17 ਅਕਤੂਬਰ ਤੱਕ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 11 ਅਕਤੂਬਰ- ਮਾਨਯੋਗ ਸੂਬਾ ਕਮੇਟੀ ਪੀ ਐਸ ਐਮ ਐਸ ਯੂ ਵੱਲੋਂ ਲਏ ਗਏ ਫੈਸਲੇ ਅਨੁਸਾਰ ਮਿਤੀ 08.10.2021 ਤੋਂ 17.10.2021 ਤੱਕ ਕਲਮ ਛੋੜ, ਕੰਪਿਊਟਰ ਬੰਦ,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

होटल पहुंचे दो कपल – आजु-बाजू मिला कमरा, एक-दूसरे की बीवी देख मच गया हंगामा

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज शेयर किये जाते हैं।  कुछ वीडियो अचानक ही कैमरे में कैद हो जाते हैं।  कई वीडियोज को लोग कंटेंट क्रिएट करने के बाद शेयर करते हैं। इन...
Translate »
error: Content is protected !!