भटोली में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से

by

बद्दी, 2 जुलाई (तारा) : भटोली कलां पंचायत के तहत नवांनगर यूथ क्लब की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 जुलाई से किया जा रहा है। क्लब के सदस्य अमर तनवर, नितेश कुमार, संजीव कुमार, देव राज, सुरेश पॉल, गुरदीप, ओम प्रकाश व संजू तनवर ने बताया कि 4 जुलाई से भटोली कलां गुरुद्वारा के समीप खेल मैदान में प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हिमाचल के अलावा हरियाणा की 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को क्लब की ओर से 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 6100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेस्ट बैट्समैन अवार्ड, बेस्ट बॉलर अवार्ड तथा मैन ऑफ द सीरीज़ अवार्ड भी दिए जाएंगे। हर मैच 6 ओवर का खेला जाएगा।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मोर्चे पर नाकाम है सुक्खू सरकार, बहुमत से लेकर लोगों की नज़रों में गिरी सरकार: जयराम ठाकुर

हमने इलाज के लिए हिमकेयर दिया कांग्रेस सरकार ने उसे बंद कर दिया,  तूफ़ान में भी लोगों का हौसला देखकर लग रहा है कि इस बार हर रिकॉर्ड टूटेगा एएम नाथ। कुल्लू/ निरमंड : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने की लाडा के तहत सावडा कुडडू प्रोजेक्ट बैठक की अध्यक्षता : प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन राशि समानता से की जाएगी आवंटित

शिमला 04 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में जुब्बल उपमंडल के लाडा संबंधित सावडा कुडडू प्रोजेक्ट को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि जुब्बल उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोहड़ी साहिब में मोबाइल सिगनल नहीं : फोन करने के लिए तीन किमी दूर जाना पड़ता

पट्टा मेहलोग, 3 अप्रैल (तारा) : उतर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक व धार्मिक तीर्थ स्थल जोहड़जी साहिब में मोबाइल सिगनल नहीं न होने की वजह से हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। उपभोक्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!