जल शक्ति विभाग चम्बा में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के 30 पदों पर भर्ती

by

इच्छुक अभ्यार्थी 15 जुलाई तक करें आवेदन

एएम नाथ। चम्बा :  जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में विभिन्न जलापूर्ति एवं सीवरेज योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के पदों पर मानदेय आधार पर भर्ती की जाएगी।
अधिशाषी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति मंडल चम्बा के अंतर्गत कुल 30 पद भरे जाएंगे, जिनमें पैरा पंप ऑपरेटर के 8 पद, पैरा फिटर के 3 पद तथा मल्टीपर्पज वर्कर्स के 19 पद शामिल हैं। पैरा पंप ऑपरेटर एवं पैरा फिटर को 7100 रुपये प्रतिमाह तथा मल्टीपर्पज वर्कर्स को 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पैरा फिटर पद के लिए अभ्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक के साथ फिटर, प्लंबर अथवा प्लंबिंग एवं सैनिटेशन ट्रेड में आईटीआई या दसवीं के साथ ऊपर बताए गये ट्रेड में कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रमाणपत्र होना आवश्यक है, जिसके लिए डिटेल्ड मार्क्स सर्टिफिकेट दिखाना होगा। पैरा पंप ऑपरेटर पद के लिए अभ्यार्थी के पास मैट्रिक के साथ इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, पंप मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर-कम-मैकेनिक अथवा संबंधित ट्रेड में आईटीआई या दसवीं के साथ ऊपर बताए गये ट्रेड में कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रमाणपत्र होना चाहिए जिसके लिए डिटेल्ड मार्क्स सर्टिफिकेट दिखाना होगा। वहीं मल्टीपर्पज वर्कर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने आवेदन आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 15 जुलाई तक कार्यालय समय के दौरान अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति मंडल, चम्बा के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अभ्यार्थियों के लिए बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), चरित्र प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र अभ्यार्थियों का स्किल टेस्ट/फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि केवल उन्हीं अभ्यार्थियों को सूचित की जाएगी जिनके आवेदन पूर्ण एवं सही पाए जाएंगे। जल शक्ति विभाग ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता अब होंगे हिमाचल प्रदेश के गवर्नर

एएम नाथ। शिमला : लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुरुवार रात राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई। आदेश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार सिर्फ़ संस्थानों को बंद करने, लोगों को दुःख देने के लिए जानी जाएगी – कोटखाई को एक दिन में दो-दो एसडीएम कार्यालय हमारी सरकार ने दिए : जयराम ठाकुर

कांग्रेस के सबसे बड़े नेता भी अपनी पारंपरिक सीट बदल रहे एएम नाथ। शिमला/कोटखाई :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के विकास के लिए बेहद अहम हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 की उम्र में कम एज के लड़को को डेट करती है महिला : हैरान करने वाला बताया कारण

नई दिल्ली  : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब का भेद न देखता है और न ही समझता है। लेकिन आज का प्यार अब उम्र और लिंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस क्षेत्र में बन रहे चार बड़े अस्तपाल , क्षेत्रीय अस्पताल में 8.31 करोड़ रूपये की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जा रहा: सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने रामपुर में जिम का किया लोकार्पण ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं को सुनियोजित ढंग से विकसित करने के लिए गत तीन वर्षों से 1500 करोड़ रूपये से अधिक...
Translate »
error: Content is protected !!