‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व को भारत का शाश्वत संदेश हैः राज्यपाल

by
राज्यपाल शिमला में शिव-शक्ति महाकथा में हुए शामिल,  भारत की सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रीय प्रगति का मजबूत आधार
एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित शिव-शक्ति महाकथा एवं शिव विवाह महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा सर्वांगीण विकास की कामना की।
इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजन भारत की सनातन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि करुणा, समरसता और सार्वभौमिक बंधुत्व जैसे शाश्वत मूल्यों पर आधारित जीवन पद्धति है। उन्होंने प्राचीन भारतीय दर्शन ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आदर्श आज भी मानवता को शांति, सह-अस्तित्व और विश्व बंधुत्व का मार्ग दिखाता है।
राज्यपाल ने कहा कि संयुक्त परिवारों से एकल परिवारों की ओर बढ़ना सामाजिक परिवर्तन को प्रतिबिंबित करता है लेकिन इसके कारण पारिवारिक संस्कार, भावनात्मक जुड़ाव और परिवार के सदस्यों के बीच सार्थक संवाद कमजोर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार की नींव प्रेम, परस्पर सम्मान और संवाद पर आधारित होनी चाहिए।
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस बुराई के समूल नाश के लिए कानून की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करना आवश्यक है, लेकिन सामाजिक दुष्प्रभावों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम संस्कारयुक्त परवरिश है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ समय बिताएं, उनसे खुलकर संवाद करें तथा उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परम्पराओं से जोड़ें।
राज्यपाल ने समाज से आह्वान किया कि सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक परम्पराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से युवाओं को जोड़ा जाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दशमहाविद्या मंत्र पाठ एवं यज्ञों का 11 दिवसीय अनुष्ठान आज  से शुरू हुआ : स्वामी उदय गिरी

यह दशमहाविद्या अनुष्ठान विश्वकल्याण व शांति हेतू करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्रह्मलीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हेराल्ड स्कैम को घोटाला न मानना दिखाता है कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति मानसिकता : जयराम ठाकुर

कांग्रेस के नेताओं द्वारा देश भर में नेशनल हेराल्ड स्कैम का बचाव करना शर्मनाक एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा नेशनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पद ,सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे

ऊना, 6 सितम्बर – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा 11 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब और 12 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून – DC जतिन लाल

ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिए निर्देश रोहित जसवाल।  ऊना, 28 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!