एएम नाथ। चंबा : वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी की सार्वजनिक नीलामी 7, 8 एवं 9 जुलाई, 2026 को आयोजित होगी। विभाग के अनुसार 7 जुलाई को वन विश्राम गृह सिल्ला, 8 जुलाई को वन विश्राम गृह लांगा तथा 9 जुलाई को रेंज स्टोर हरदासपुरा में सार्वजनिक नीलामी होगी आयोजित।
नीलामी में संबंधित स्थानों पर रखी गई जब्त लकड़ी को नियमानुसार खुली बोली प्रक्रिया के माध्यम से बेचा जाएगा। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित स्थल पर पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। विभाग ने बताया कि नीलामी के लिए जब्त की गई लकड़ी वन विश्राम गृह सिल्ला, वन विश्राम गृह लांगा तथा रेंज स्टोर हरदासपुरा में उपलब्ध है, जिसका इच्छुक खरीदार नीलामी से पूर्व निरीक्षण भी कर सकते हैं।
वन विभाग ने सभी इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित तिथियों पर नीलामी में भाग लेने तथा अधिक जानकारी के लिए संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए रेंज वन अधिकारी, निम्न चंबा के संपर्क नंबर 98050-71038 पर संपर्क किया जा सकता है।