पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती…..आवेदन की डेट बढ़ी

by

चंडीगढ़ :  पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया है. अब इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजएशन पास उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं।

यह भर्ती सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) के माध्यम से की जा रही है. आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 9 जुलाई 2026 कर दी गई है. पहले यह तारीख 23 जून 2026 तय थी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? ..इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है. इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए. वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट जैसे कंप्यूटर का उपयोग करने की जानकारी भी जरूरी है।

एज लिमिट और छूट : .भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे होगा चयन?….उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी. इसके बाद कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (Computer Proficiency Test) आयोजित की जाएगी. अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन किया जाएगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।

 आवेदन कैसे करें : उ म्मीदवार SSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक खोलें. पहले भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी एलिजिबिलिटी सुनिश्चित करें. इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक जानकारी भरें और लॉगइन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करें. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन जमा कर उसकी कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बलदेव ठाकुर दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन के अध्यक्ष।

एएम नाथ। भुंतर :  आज भुंतर में दी भुंतर क्षेत्र डिपो होल्डर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली संगठन संख्या नवम्बर 182 के चुनाव करवाये गए जिसमे  पूर्ब प्रधान टशी नुर्बु नेगी की अध्यक्षता में   बैठक...
article-image
पंजाब

शहीदे आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब विद्यार्थियों के लिए वरदान : प्रिं. सीमा बुद्धिराजा

गढ़शंकर 8 जनवरी: शहीदे आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान है। यह शब्द स्कूल आफ ऐमीनेंस गढ़शंकर की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा बुद्धिराजा ने पत्रकार से बातचीत करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आज शाम 3 बजे से चुनाव प्रचार और सार्वजनिक सभाओं पर रहेगा प्रतिबंध

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय चुनावों को लेकर जारी किए आदेश निर्देशों की अवहेलना पर निर्धारित नियमों के अनुरूप होगी कार्रवाई एएम नाथ। चंबा : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गले में तख्ती, हाथ में बरछा : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल इस तरह काट रहे सजा

अमृतसर :  पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल व शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान कैबिनेट में मंत्री रहे नेता मंगलवार को अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए श्री दरबार...
Translate »
error: Content is protected !!