15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एम्बुलेंस मार्ग की रखी आधारशिला…सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। अर्की :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा होती है और प्रत्येक ग्राम पंचायत तक बेहतर सड़क नेटवर्क पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौड़ी में 15 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से रौड़ी से मीरा महाजन गौशाला तक एम्बुलेंस मार्ग के निर्माण कार्य की आधारशिला रखने के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है। ग्रामीण क्षेत्र में व्यापारिक तथा आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए भी सड़कें आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए विभिन्न सकारात्मक कदम उठाए गए है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 90 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर 150 रुपए प्रति किलो किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पूरे देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य में इतनी बढ़ौतरी करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
संजय अवस्थी ने कहा कि पशुपालकों की आय में बढ़ौतरी के लिए गाय व भैंस के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त पंजीकृत दुग्ध सहकारी संस्थाओं से जुड़े पशुपालकों के लिए दूध की खरीद पर प्रोत्साहन राशि 3 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए प्रति लीटर की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी निर्णयों से किसानों व पशुपालकों की आर्थिकी में आशातीत वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में स्वयं सेवी संस्थाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें, बच्चों व वृद्धजनों के लिए पुस्तकालय निर्माण के लिए कार्य किया जा रहा है। इसकी सुविधा क्षेत्र के लोगों को शीघ्र ही मिलनी प्रारम्भ हो जाएगी।
विधायक ने एम्बुलैंस मार्ग डुगली के सुधारीकरण व मुरम्मत के लिए 03 लाख रुपए तथा अम्बुजा सीमेंट आउट गेट रौड़ी से चलाई गांव तक एम्बुलैंस मार्ग के निर्माण के लिए 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने फाउंटेन युवक मण्डल के भवन निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत 02 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
संजय अवस्थी ने महिला मण्डल रौड़ी, खाता और बागा को 11-11 हज़ार रुपए व फाउंटेन यूथ क्लब रौड़ी को 11 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।
विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर दी-सोलन ज़िला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, ग्राम पंचायत रौड़ी की प्रधान मधुबाला, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम चौधरी, ग्राम पंचायत रौड़ी के उप प्रधान मदन शर्मा, अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड के यूनिट हेड सुनील चौधरी, अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रबंधक संजय शर्मा, बाघल लैंड लूजर ट्रक ओपरेटर सोसायटी दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, अम्बुजा-दाड़ला-कशलोग-माँगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, एसडीटीओ ट्रांसपोर्ट सोसायटी दाड़लाघाट के प्रधान राम किशन बंसल, कांग्रेस पार्टी के संजय ठाकुर, मनोज गौतम, राजेंद्र पंवर, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता बलीराम कश्यप विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे में 4 बड़े संकेत : पहलगाम हमले के बाद भारत कुछ बड़ा करने वाला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है. इन आशंकाओं को पिछले 4 घंटे के चार बड़े एक्शन ने और ज्यादा बल दिया है. कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2021 तक बांटे 694.71करोड़ के ऋण जिला ऊना में बैंको ने : एडीसी डाॅ अमित

ऊना, 24 दिसंबर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज़ : शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित कर शहीदों को किया नमन

ऊना, 15 अगस्त – जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिनों में लगभग 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु गण चंबा से रवाना : DC मुकेश रेपसवाल

नूरपुर, पठानकोट तथा भदरवाह के लिए जा रही है श्रद्धालुओं को निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में श्री मणिमहेश यात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!