जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

by
अप्पर हरोट में बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत
कहा-हरोट क्षेत्र में बस सेवा, पेयजल सुधार सहित विभिन्न मांगों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर होगा
एएम नाथ। जयसिंहपुर, 6 जुलाई : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज अप्पर हरोट स्थित बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के विकास के लिए वह वचनबद्ध हैं और हर जायज मांग करने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हरोट क्षेत्र में बस सेवा बहाल करना, पेयजल में सुधार सहित सड़क निर्माण आदि पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
इस अवसर पर उन्होंने नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए मनरेगा की शैल्फ में सामुहिक कार्यों को शामिल करें और किसी भी परियोजना को शुरू करने से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि हरोट क्षेत्र की समस्याओं से वे भली-भांति परिचित हैं और क्षेत्र की हर समस्या को दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे।
जयसिंहपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर किया गया है। चिकित्सकों के सभी रिक्त पदों को भर दिया गया है। अस्पताल में 25 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक एक्सरे मशीन स्थापित की गई है, साथ ही अब क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने घोषणा की कि अगले दो माह के भीतर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी और जल्द ही ब्लड बैंक भी कार्यशील होगा। इसके अलावा, क्षेत्र में 15 सीएचओ के पद भरे गए हैं और भविष्य में भी आवश्यकतानुसार पदों को भरा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे बस अड्डे और डिपो का उद्घाटन इसी वर्ष अक्टूबर माह तक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष हरोट में बस सेवा शुरू करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। क्षेत्र में चार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द जयसिंहपुर क्षेत्र में इन बसों का संचालन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, हरोट में सड़क निर्माण के लिए भूमि की निशानदेही की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। मंत्री ने खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैदान निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बरसात से क्षतिग्रस्त हुए डंगों के पुनर्निर्माण पर भी 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में जयसिंहपुर सरकारी कॉलेज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कॉलेज में प्राचार्यों के सभी पद भरे हुए हैं और कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर बीसीसी अध्यक्ष जसवंत ढढवाल, बीडीसी लंबागांव के उपाध्यक्ष हेमराज, स्थानीय पंचायत प्रधान कुसमा देवी, बीडीसी सदस्य अभिषेक सूद, अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय वासी रमेश चंद, रणवीर, कैप्टन त्रिलोक सिंह, चमेल सिंह, सुनीत सिंह, भरत सिंह, हैप्पी, महिल मंडल अप्पर हरोट की अध्यक्ष सिमरो देवी सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना नए भारत की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करेगी : जयराम ठाकुर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न जाने का फ़रमान जारी करके मंदिर जाने की बात विरोधाभासी कांग्रेस सरकार प्रदेश का विकास करती तो सबसे ज़्यादा ख़ुशी हमें होती एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

151 से ज्यादा सीट आ जाए तो प्रशांत किशोर के मुंह पर गोबर पड़ जाए : 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी – प्रशांत किशोर

नई दिल्ली  : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 41 पदों हेतू 11 और 12 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ। करसोग : बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के 41 रिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख से होगा माता आशापुरी मंदिर का जीर्णोद्धार, कैलाशपुर से लड़गलु व आशापुरी सड़क पर व्यय होंगे 12 करोड़ : यादविंदर गोमा*

पालमपुर, 26 दिसंबर :- कैबिनेट मंत्री,यादविंदर गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत माता आशापुरी मंदिर में पूजा अर्चना की एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। यादविंदर गोमा का रास्ते में कैलाशपुर ,...
Translate »
error: Content is protected !!