प्रदेश कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय सहायता का नही किया सदुपयोग : संजय टंडन

by

धर्मशाला, 06 जुलाई ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग दिया है। यह शब्दबभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहे । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को विकास, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगातें दी हैं, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार इन संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने ने यह बात सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला पालमपुर-जालंधर-धर्मशाला के प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को एम्स बिलासपुर, मेडिकल डिवाइस पार्क, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार सहित हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित की हैं। वहीं हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 3,920 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता भी उपलब्ध कराई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में प्रदेश के लिए 2,247 करोड़ रुपये की लागत से 294 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें केंद्र सरकार का लगभग 2,019 करोड़ रुपये का योगदान है।

उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के समय भी हिमाचल प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं प्रदेश का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 1,500 करोड़ रुपये के विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की तथा राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रधानमंत्री आवास योजना, एसडीआरएफ और किसानों के लिए अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र से प्राप्त धनराशि का समुचित उपयोग करने में असफल रही है, जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित है, जबकि धरातल पर जनता को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 दिवसीय दौरे पर पहुंची शिमला : राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गा रहा था भजन : पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया हमला, मौत

रोहित जसवाल। राजा का तालाब :  जिला कांगड़ा के राजा का तालाब के समीपवर्ती बनोली में सोमवार अल सुबह शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति की पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज ने आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी द्वारा अपने कैंपस आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के चुनाव, विषयों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
Translate »
error: Content is protected !!