25 किलो हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी खेप

by

अमृतसर :  पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर महिता रोड स्थित गांव गिल के पास विशेष नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसमें सवार तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा खरौड़, निवासी खरौड़, रवि कुमार, निवासी दसूहा और विशाल कुमार, निवासी गांव अंगड़, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भूपिंदर सिंह का संबंध सोनू खत्री गैंग से बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करी नेटवर्क के संपर्क में थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन की खेप को आरोपी प्राप्त कर आगे विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह खेप पंजाब के किन जिलों या अन्य राज्यों में सप्लाई की जानी थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क, स्थानीय सहयोगियों, वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्य किन-किन क्षेत्रों में सक्रिय हैं और अब तक कितनी खेप की आपूर्ति की जा चुकी है।
हरीश कुमार

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी नेता को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी : कांग्रेस ने दिलाई थी ‘लक्ष्मण रेखा’ की याद

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर पार्टी लाइन के खिलाफ दिए गए बयानों के चलते कांग्रेस में निशाने पर हैं। इस बीच, केंद्र की मोदी सरकार थरूर को अहम जिम्मेदारी देने जा रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 पूर्व पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा : सीबीआई कोर्ट ने मजीठा फेक एनकाउंटर में सुनाई सजा

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राकेश गुप्ता की अदालत ने 1992 में मजीठा थाने में फर्जी पुलिस मुठभेड़ करने के दोषी थानेदार गुरभिंदर सिंह और थानेदार प्रशोत्तम सिंह को आजीवन कारावास और दो-दो लाख रुपये...
article-image
पंजाब

हल्लुवाल में ब्लड कैम्प में विधायक डॉ. राज कुमार को पंजाब विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किये जाने पर विशेष तौर पर सम्मानित

माहिलपुर :    प्रदीप पंडित ने अपने भाई मणि पंडित की याद में गांव हलूवाल में आज पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें विधायक डॉ. राज कुमार उपनेता प्रतिपक्ष पंजाब विधानसभा मुख्य अतिथि के...
article-image
पंजाब

7-8 फरवरी को मुलाजिम व पेंशनर्स करेंगे जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन- मक्खन वाहिदपुरी 

गढ़शंकर, 4 फरवरी : पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक श्याम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक में प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी तथा अमरीक सिंह विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!