लड़ाई झगडे क़े केस में 20 हजार रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार

by

बठिंडा  :  विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में तैनात है। विजिलेंस ने ASI को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

बताया जा रहा है कि बीड तालाब के रहने वाले शिवराज के बेटे का गांव बहमन तलवंडी के रहने वाले एक युवक के साथ झगड़ा हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करने और कार्रवाई करने का डर दिखाकर उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। जानकारी के मुताबिक अंत में ये डील 20 हजार रुपए में तय हुई। रिश्वत की मांग से परेशान शिवराज सिंह ने पूरे मामले की शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो से की।जब ये मामला विजिलेंस के पास पहुंचा तो टीम ने ट्रैप लगाकर 2 स रकारी गवाहों के सामने ASI को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीदों ने जिस आजादी की कल्पना की थी, वह आजादी अभी तक प्राप्त नहीं हुई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना, 15 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को लुधियाना में तिरंगा फहराया। उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की ‘हाई टी’ बैठक : चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान

CEC ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप, SIR के विरोध में एकजुट विपक्ष; पवन खेड़ा बोले—लोकतंत्र बचाने के लिए उठाएंगे आवाज नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (होशियारपुर) में नशाखोरी के दुष्प्रभावों और उपचार पर जागरूकता वर्कशाप का आयोजन

नशाखोरी का उपचार स्वास्थ्य विभाग, पंजाब द्वारा निःशुल्क किया जाता हैः महिमा मिन्हास होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  कोमल मित्तल, आई.ए.एस, डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर और चेयरपर्सन, जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी, होशियारपुर तथा डॉ....
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 6 दिवसीय रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर का समापन : प्रशिक्षण में भाग लेने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट वितरित किए

गढ़शंकर – शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा युवा पीढ़ी को जमाने का साथी बनाने और छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह के नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!