734 कांस्टेबल की भर्ती, 10 जुलाई से आवेदन शुरू : 6 अगस्त तक मिलेगा मौका

by

एएम नाथ । शिमला ; 09 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने वीरवार को पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

इनमें 491 पद पुरुष कांस्टेबल और 243 पद महिला कांस्टेबल के लिए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और आवेदन जमा होने के बाद उसमें किसी तरह का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र पूरी सावधानी से भरने की सलाह दी गई है।

आयोग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-3 के तहत 20,200 रुपये से 64,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। पुरुष कांस्टेबल के 491 पदों में सामान्य वर्ग के 140, सामान्य वर्ग के स्वतंत्रता सेनानी आश्रित (डब्ल्यूएफएफ) के नौ, सामान्य होमगार्ड के 38, अनुसूचित जाति के 68, एससी डब्ल्यूएफएफ के 19, एससी बीपीएल के 17, एससी होमगार्ड के 18, अनुसूचित जनजाति के 13, एसटी बीपीएल के छह, एसटी होमगार्ड के चार, अन्य पिछड़ा वर्ग के 54, ओबीसी डब्ल्यूएफएफ के 16, ओबीसी बीपीएल के 17, ओबीसी होमगार्ड के 15, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 48 और ईडब्ल्यूएस होमगार्ड के नौ पद शामिल हैं।

महिला कांस्टेबल के 243 पदों में सामान्य वर्ग के 60, सामान्य डब्ल्यूएफएफ के तीन, सामान्य पूर्व सैनिक आश्रित के 22, सामान्य होमगार्ड के 16, अनुसूचित जाति के 28, एससी डब्ल्यूएफएफ के सात, एससी बीपीएल के आठ, एससी पूर्व सैनिक आश्रित के सात, एससी होमगार्ड के आठ, अनुसूचित जनजाति के पांच, एसटी बीपीएल के तीन, एसटी पूर्व सैनिक आश्रित के दो, एसटी होमगार्ड के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के 24, ओबीसी डब्ल्यूएफएफ के छह, ओबीसी बीपीएल के सात, ओबीसी पूर्व सैनिक आश्रित के पांच, ओबीसी होमगार्ड के छह, ईडब्ल्यूएस के 20 और ईडब्ल्यूएस होमगार्ड के चार पद शामिल हैं। आयोग ने सभी वर्गों के लिए आरक्षण के अनुसार पदों का विवरण भर्ती विज्ञापन में जारी किया है।

लोक सेवा आयोग ने कहा है कि भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी नियमों की विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन और सभी निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। प्रदेश में लंबे समय बाद बड़ी संख्या में निकली इस भर्ती को हिमाचल पुलिस में सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग में नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर निकटतम मैजिस्ट्रैट के समक्ष प्रस्तुत करना होता : संदीप सिंह सिहाग

ऊना: 11 सितंबर – हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आज एडीआर भवन, ऊना के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से जांच अधिकारियों एवं यातायात पुलिस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आप ने 10 और प्रत्याशियों की जारी अंतिम सूची : आप को डॉक्टरों, पूर्व सैनिकों और वकीलों पर भी भरोसा

शिमला । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  ने 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसके साथ ही आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ा तीन दिनों में 25 लाख 98 हजार चढ़ावा

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। गर्मियों के मौसम में श्रद्धालुओं की तादाद ज्यादा होती है, जबकि सर्दियों में श्रद्धालुओं की...
Translate »
error: Content is protected !!