डीसी गंधर्वा राठौड़ ने ब्राहलड़ी और नारा में लिए जलस्रोतों की सफाई का जायजा

by
एएम नाथ। हमीरपुर 10 जुलाई। जिला में प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई और संरक्षण एवं संवर्द्धन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के विशेष आह्वान पर जिले भर में पारंपरिक कुओं, तालाबों, बावड़ियों, खातरियों और अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान में ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अलावा महिला मंडलों, युवक मंडलों और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य भी काफी उत्साह के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ भी स्वयं फील्ड में जाकर इस अभियान का जायजा ले रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने एडीसी अभिषेक गर्ग और अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी और ग्राम पंचायत नारा का दौरा करके प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया।
इन कार्यों में आम लोगों, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इससे यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप लेगा और इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जिला में जल जनित रोगों के फैलने की आशंका भी नहीं रहेगी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों से इस अभियान को लगातार जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि इसके लिए पंचायतों को जिला प्रशासन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से भी हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण में छूटे परिवार 30 अप्रैल तक करवा सकते हैं पंजीकरण

एएम नाथ। धर्मशाला, 4 अप्रैल। परिवार रजिस्टर डाटा बेस तैयार करने के लिए धर्मशाला नगर निगम द्वारा परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण कार्य करवाया गया था जोकि 30 सितम्बर 2024 तक पूरा किया जाना था। धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली बुला लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 2 महिलाओं को जमानत देने से किया इनकार

एएम नाथ : शिमला : मनाली में लड़कियों को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार दो महिलाओं की जमानत याचिका हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ललड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने डॉ भीम राव अंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि  : समानता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत हैं बाबा साहेब – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने मंगला से टापूंन जीप योग्य सड़क का किया लोकार्पण : 1 करोड़ 80 लाख के किये शिलान्यास व उद्घाटन, पुंदला संपर्क सड़क के निर्माण के लिए व्यय होंगे 75 लाख रुपये

विधानसभा क्षेत्र चंबा के एक समान विकास के लिए प्रतिबद्ध: नीरज नैय्यर एएम नाथ। चंबा विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आज लगभग 1 करोड़ 80 लाख के शिलान्यास व उद्घाटन...
Translate »
error: Content is protected !!