ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगी शिमला जिला की सभी 412 ग्राम पंचायतें

by
एएम नाथ। शिमला : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संशोधित भारतनेट  परियोजना के तहत शिमला जिला के सभी 12 विकास खंडों की 412 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां बैठक आयोजित की गई। परियोजना के अंतर्गत इंटरनेट सेवाएं अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध रूप से उपलब्ध होंगी।
उपायुक्त ने बताया कि इस परियोजना के तहत शिमला जिला में कुल 3,691 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का प्रस्ताव है। परियोजना पूर्ण होने के बाद जिला की सभी ग्राम पंचायतों तक उच्च गति इंटरनेट सुविधा पहुंचेगी, जिससे डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल बैंकिंग और विभिन्न सरकारी सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी।
परियोजना के अंतर्गत बसंतपुर, मशोबरा, छौहारा, रामपुर, रोहड़ू, कुपवी, ननखड़ी, नारकंडा, टुटू, जुब्बल-कोटखाई और ठियोग सहित जिला के सभी 12 विकासखंड शामिल हैं।
उपलब्ध प्रगति के अनुसार बसंतपुर ब्लॉक में 40 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जा चुकी है तथा 10 ग्राम पंचायतों को नेटवर्क से जोड़ा गया है। वहीं मशोबरा ब्लॉक में 299 किलोमीटर केबल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है और 28 ग्राम पंचायतों को कनेक्ट किया जा चुका है। छौहारा, रामपुर तथा रोहड़ू ब्लॉकों के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि कुपवी और ननखड़ी ब्लॉकों में कार्य फिलहाल होल्ड पर है। नारकंडा, टुटू, जुब्बल-कोटखाई तथा ठियोग ब्लॉकों में सर्वेक्षण तथा अन्य कार्य प्रगति पर है।
भारतनेट परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। इससे पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं का प्रभावी संचालन संभव होगा तथा ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और डिजिटल सुविधाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगा। परियोजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी और डिजिटल इंडिया अभियान को सशक्त आधार प्राप्त होगा।
बैठक बीएसएनएल सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित

तोस के गोठ में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत जारी, 26 अगस्त से यात्रा शुरू होने की उम्मीद एएम नाथ। चम्बा :  श्री मणिमहेश यात्रा पर भारी बारिश का असर पड़ा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा : लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का...
article-image
पंजाब

मजीठिया के दफ्तर पहुंची मोहाली विजिलेंस : आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है जांच

अमृतसर। अकाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के हलका मजीठा स्थित उनके कार्यालय में मोहाली विजिलेंस ने पहुंचकर मंगलवार को जांच शुरू की। पुलिस बिक्रम मजीठिया को भी यहां लेकर पहुंची...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी चुनाव : सरपंच रमेश लाल कसाना चेयरमैन और बलवीर सिंह बैंस अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकर : तहसील गढ़शंकर अधीन पड़ते इलाका बीत की संघर्षशील जत्थेबंदी बीत भलाई कमेटी का चुनाव अधिवेशन सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गुरु बिशनपुरी (भवानीपुर) में हुआ। जिसमें सरपंच रमेश लाल कसाना को चेयरमैन, बलवीर...
Translate »
error: Content is protected !!