जेल में हुई दोस्ती, बाहर शुरू किया नकली नोटों का खेल, पुलिस ने किया पर्दाफाश

by

हरिद्वार, 12 जुलाई :  पुलिस ने फेक करेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्टडी रिमांड के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर पंजाब से गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख, 10 हजार के नकली नोट, नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक वरना कार बरामद की है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने रविवार काे बताया कि इस पूरे मामले की शुरुआत 6 जुलाई को हुई थी, जब कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 84,500 के नकली नोट बरामद किए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चारों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि बाद में 10 जुलाई को न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने पर टिंकू और सुमित से हुई पूछताछ में पंजाब कनेक्शन सामने आया। इसके बाद हरिद्वार पुलिस की टीम पंजाब पहुंची और पठानकोट हाईवे स्थित बापू दा ढाबा से पवन कुमार को 5,000 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सुखबीर सिंह को एक लाख के नकली नोट, प्रिंटर और वरना कार के साथ दबोच लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि पवन कुमार ढाबा संचालक है और ढाबे की आड़ में नकली नोटों का कारोबार करता था, जबकि सुखबीर सिंह कपड़ों के व्यवसाय की आड़ में इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था। आरोपियों का नेटवर्क 50,000 असली लेकर 1,00,000 के नकली नोट उपलब्ध कराकर मोटा मुनाफा कमाता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सुखबीर सिंह वर्ष 2020 में बैंक फ्रॉड और 2024 में जाली करेंसी के मामले में पंजाब की जेल जा चुका है, जबकि पवन कुमार वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल गया था। जेल में दोनों की दोस्ती हुई और वहीं से नकली नोटों का कारोबार शुरू करने की साजिश रची गई।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके राष्ट्रीय नेटवर्क की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते पवन कुमार पुत्र मोहिन्द्र कुमार निवासी ग्राम शिखर तहसील डेरा बाबा नानक थाना कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर पंजाब उम्र 32 वर्ष व सुखबीर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी भटिक्के थाना तरशिक्का जिला अमृतसर पंजाब उम्र 52 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Hoshiarpur defeated Fatehgarh Sahib by 6

Hoshiarpur’s Pratika, Jasmine, Dhruvika Seth, Sanjana and Janvi performed brilliantly Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /August 4 In the Under-15 Women’s Cricket Inter-District Cricket Competition, the Hoshiarpur team performed brilliantly in the 35-35 overs match and defeated...
पंजाब

देर रात बिस्त दोआब नहर में गिरी बोलेरो, चालक बाल-बाल बचा

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव पचनंगल के पुल से आगे एक बोलेरो पिकअप वाहन पानी से भरी बिस्त दोआब नहर में गिर गया। हादसे में चालक ने कड़ी...
article-image
पंजाब

सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन : कैप्टन अनुमेहा पराशर 

एएम नाथ। चंबा : सैनिक विश्राम गृह चंबा में 31 जनवरी को भूतपूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी हैल्थ केंद्र बीनेवाल में गत पंद्रह दिन से पीने के पानी नहीं: जगदेव

गढ़शंकर: कम्युनिटी हैल्थ केंद्र बीनेवाल में गत पंद्रह दिन से पीने के पानी नहीं आ रहा। जिससे अस्पताल का स्टाफ व ईलाज के लिए आने वाले मरीज परेशान हो रहे है। यह शब्द शिरोमणी...
Translate »
error: Content is protected !!