क्रीड़ा भारती अर्की के तत्वावधान में दाड़लाघाट में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बुघार बना चैंपियन

by

योगेश चौहान : अर्की  l  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती अर्की टोली के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली से आई 22 टीमों ने भाग लिया।

समापन समारोह में राष्ट्रीय वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य सरताज राठौर तथा जिला परिषद सदस्य दिवांश चंदेल उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-सेवा प्रमुख राजेंद्र ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों को हिमाचली टोपी, मफलर और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बुघार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 7,100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्य वक्ता राजेंद्र ठाकुर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया।
कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर, प्रांत प्रचार प्रमुख अक्षय, उपाध्यक्ष धर्मपाल, अजय ठाकुर, आसिफ चौधरी, चेतन ठाकुर, गौरव, कुशल, दलीप, रवि, जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी ठाकुर, प्रधान मीनाक्षी वर्मा, श्याम चौधरी, कृष्ण चंद भट्टी, सुरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान यशविंदर राठौर, नरेश ठाकुर, राज गौतम, मदन शर्मा, राजेश पुरी, जुगल किशोर, बीडीसी सदस्य संगीता सोनी, भूपेंद्र शर्मा, गीता राम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी 17 और 18 सितंबर को आपदा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण :

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 16 सितंबर को सायं 5 बजे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता पहुंचेंगे। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव पर सरकार व आयोग में टकराव, EC बोले- नहीं हटेगी आचार संहिता की धारा : 31 जनवरी से पूर्व होना है मतदान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन में बदलाव को दी गई मंजूरी के बीच राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव करवाने को पूरी तरह से तैयार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीपीएस रहे छह विधायक विधानसभा सदस्यता से दें इस्तीफा: सुरेश कश्यप

शिमला । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के बाद छह विधायकों को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। ये सीपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 हजार टैक्सी ऑपरेटरों के साथ किए वायदे को भूली सरकार : टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने सुंदरनगर में प्रदेश स्तरीय बैठक कर अपनी मांगों पर किया मंथन

मंडी: प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों ने रविवार को एसोसिएशन के बैनर के तले अपनी मांगों को लेकर मंडी जिले के सुंदरनगर में प्रदेश स्तरीय बैठक कर अपनी मांगों पर मंथन किया...
Translate »
error: Content is protected !!