जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : यादविंद्र गोमा

by
दिसंबर माह तक पूर्ण होगा 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण कार्य, आयुष मंत्री ने गदियाड़ा में सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर किया समाधान
एएम नाथ।  पंचरुखी, 12 जुलाई। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
यादविंद्र गोमा आज पंचरुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गदियाड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंचरुखी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्थापित किए जा रहे 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
मंत्री ने कहा कि पलम क्षेत्र की 13 पंचायतों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति करने के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही पेयजल योजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। इसके पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक एवं सामुदायिक विकास कार्यों को भी समान प्राथमिकता दे रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने महिला मंडल को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए तीन लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गदियाड़ा में बच्चों के लिए पार्क का निर्माण करवाने की भी घोषणा की, ताकि बच्चों को खेल एवं मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पिछले लगभग दस वर्षों से लंबित सड़क के पक्कीकरण का कार्य पूरा होने पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा का आभार व्यक्त किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 18 अगस्त से शिमला में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए बनाई रणनीति

पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा, विधानसभा में सत्ताधारी दल को घेरेगा विपक्ष, हर मुद्दे पर मांगेगा जवाब एएम नाथ। शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन विली पार्क में किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी चली गई मायके : खफा हुए पति ने उठाया खाैफनाक कदम….फंदा लगाकर दे दी जान

ऊना : पत्नी के मायके जाने पर खफा पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा करने से पहले उसने अपनी पत्नी को वापस घर आने के लिए फोन किया और जल्दी न लौटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रभारी सुखदेव भगत के साथ “संगठन सृजन अभियान” के तहत की चर्चा

एएम नाथ। चुवाड़ी : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने जिला चंबा के प्रभारी  सुखदेव भगत जी के साथ “संगठन सृजन अभियान” के तहत भटियात विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों को 81 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित : मंडी में आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने राहत राशि की प्रदान

मुख्यमंत्री ने मधु-मांडव पहल का शुभारम्भ किया एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि...
Translate »
error: Content is protected !!