कैथल में तीन करोड़ का डोडा पोस्त पकड़ा…6 तस्कर गिरफ्तार

by

कैथल, 13 जुलाई  । कैथल पुलिस ने दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने एक ट्रक और उसकाे एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार से 95 कट्टों में 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।

मामले में पंजाब के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेप मध्यप्रदेश से लाई गई थी और पंजाब में सप्लाई की जानी थी।डीएसपी सुशील प्रकाश ने सोमवार को बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम सिंह की टीम दिल्ली-कटरा हाईवे पर गांव सिणद के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से एक सफेद क्रेटा कार और उसके पीछे एक ट्रक आ रहा है, जिनमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बताए गए दोनों वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेटा कार को रुकने का संकेत दिया तो चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन यातायात अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सका। पुलिस ने दोनों वाहनों को घेरकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव पातडा निवासी रवि कुमार, गांव मरोड़ी निवासी करनैल सिंह, गांव निर्मलकोट (साधमाजरा) निवासी नरेश, गांव मरोड़ी, जिला पटियाला निवासी सुखविंद्र सिंह, गांव रतनहेड़ी, जिला पटियाला निवासी हरविंद्र सिंह तथा समाना, जिला पटियाला निवासी गुरजैंट के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार डीएसपी कलायत रोहताश कुमार की मौजूदगी में दोनों वाहनों की तलाशी ली गई। क्रेटा कार की डिक्की से पांच कट्टों में 101 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जबकि ट्रक के केबिन के पीछे बनाए गए विशेष गुप्त हिस्से से 90 कट्टों में 1827.100 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। इस प्रकार दोनों वाहनों से कुल 95 कट्टों में 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब गिरोह के

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने की तैयारी – भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल : किसानों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर माहौल गर्म

चंडीगढ़ :  किसान संगठनों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर आज चहल-पहल काफी ज्यादा बढ़ गई है।  यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि...
article-image
पंजाब

Akali Leader Jatinder Singh Lali

People will not tolerate the dictatorial attitude of the government,” says Lali Bajwa Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 2 : Ahead of senior Shiromani Akali Dal leader and former Punjab Minister Bikram Singh Majithia’s court...
article-image
पंजाब

अर्बन मुकेरियां में निर्माणाधीन आम आदमी क्लीनिक के कार्यों की डा. शैली बाजवा ने की समीक्षा और निर्माणकार्य की जांच की

जल्द ही लोगों की मिलेंगी अर्बन मुकेरियां का आम आदमी क्लीनिक से स्वास्थ्य सुविधाएं  डॉ. शैली बाजवा नीरज शर्मा, होशियारपुर : अर्बन मुकेरियां में बनाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के...
article-image
पंजाब

विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले भरत कौशल को पवन दीवान ने किया सम्मानित

कुछ करने का जज़्बा और मेहनत निश्चित रूप से सफलता दिलाते हैं: दीवान लुधियाना, 19 जनवरी: लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने...
Translate »
error: Content is protected !!