2027 में बदलेगा इतिहास, हिमाचल में नहीं बदलेगी सरकार: सीएम सुक्खू का दावा

by

भाजपा की वापसी का सपना नहीं होगा पूरा, जनता फिर देगी कांग्रेस को मौका

व्यवस्था परिवर्तन के दम पर दोबारा सत्ता में आएगी कांग्रेस : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल बाद सरकार बदलने की परंपरा अब खत्म होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कामकाज और व्यवस्था परिवर्तन के प्रयासों के आधार पर दोबारा मौका देगी। मुख्यमंत्री ने यह बात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही।
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में बने रहने के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश की व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य के अधिकारों में कटौती की गई है और सरकारी कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना सहित कई मुद्दों पर केंद्र का रवैया प्रदेश हित में नहीं रहा है।
उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। सुक्खू ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में अनियमितताएं हुईं और हमीरपुर अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड से जुड़े भर्ती मामलों व पेपर लीक घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया।
मुख्यमंत्री ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। सुक्खू के अनुसार, हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से सुधार कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यों को देखते हुए 2027 में फिर से समर्थन देगी और भाजपा की सत्ता में वापसी की उम्मीद पूरी नहीं होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में रखा कर्ज का पूरा आधिकारिक लेखा-जोखा : विपक्ष के आरोपों पर सीएम सुक्खू का जवाब

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश पर लगातार बढ़ रहा कर्ज का बोझ इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा है. छोटे से पहाड़ी राज्य पर बढ़ते हुए कर्ज के बोझ के बीच...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक

ऊना : जिलाधीश ऊना राघव शर्मा के आदेशानुसार जलापूर्ति लाइन व मैनहोल चैंबर्स के निर्माण की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की अस्थाई मरम्मत के लिए 30 जून से 3 जुलाई तक नया बसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

ऊना, 15 जुलाई। पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारणवश रिक्त हुए पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भाजपा ने ज्वाइन कराए 15.50 लाख सदस्य : देश में हासिल किया दूसरा स्थान

रोहित भदसाली। शिमला : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर लिया है। प्रदेश में भाजपा ने 15.50 लाख सदस्य बनाये हैं। सदस्यता अभियान में हिमाचल प्रदेश अरुणाचल के...
Translate »
error: Content is protected !!