महिंदवाणी गुज्जरां में गत रात तेंदुएं ने गाय को हमला कर पहले किया गंभीर घायल और देर रात फिर उठा कर ले गया

by

पहले भी एक दर्जन बकरियों को व करीव  छे अन्य पशुओं को अपना शिकार बना चूका,  विभाग द्वारा न किसी को कोई मुआवजा दिया गया न तेंदुएं को पकड़ने के लिए कोई पुख्ता कार्रवाई
गढ़शंकर।  गांव महिंदवाणी गुज्जरां में गत रात तेंदुएं ने गाय को हमला कर पहले गंभीर घायल कर दिया और बाद में देर रात दोबारा तबेले से गाय को उठा कर ले गया।  इससे पहले भी गांव महिंदवाणी व महिंदवाणी गुज्जरां में तेंदुए ने करीव एक दर्जन बकरियों को व करीव  छे अन्य पशुओं को अपना शिकार बना चूका है। लेकिन आज तक वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा कोई करवाई नहीं की गई न ही किसी पशुपालक को कोई मुआवजा दिया गया।
गांव महिंदवाणी गुज्जरां के खेतों में तेंदुएं ने गाय की गर्दन पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया और गाय के चिलाने से लोगों के एकत्र होने पर तेंदुए गे को छोड़ कर भाग गया।  जिसके बाद गाय के गाय के मालिक गुरमीत किसाना व अन्य ने गाय को तवेले में रखा और रात के समय दोबारा तेंदुयां दोबारा गाय को उठा कर ले गया।  गांव निवासी राम ने बताया कि गांव महिंदवाणी व महिंदवाणी गुज्जरां में तेंदुए ने करीव एक दर्जन बकरियों को व करीव  छे अन्य पशुओं को अपना शिकार बना चूका है और कुछ पशू गायब भी है। लेकिन वाइल्ड लाइफ विभाग ने अभी तक कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की।  इस बार भी वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारी आए लेकिन पहले की तरह खानापूर्ति ही की गई। पशुपालकों न पहले कोई मुआवजा दिया गया । गांव वासियों ने प्रसाशन व विभाग  से तेंदुएं को पकड़ने और पशुपालकों को मुआवजा देने को मांग की है। उन्हीनों कहा कि वाइल्ड लाइफ का गार्ड आया था और पहले की तरह तेंदुएं से बचने के टिप्स देकर खानापूर्ति कर गया। कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा
गांव महिंदवाणी गुज्जरां के पूर्व सरपंच सुभाष किसाना ने वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचित किया। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन कोई हर बार तरह की जगह पुख्ता कार्रवाई करने के जगह लोगों को तेंदुएं से बचने के लिए नुख्से बता कर चले गए।

तेंदुएं को पकड़ने के लिए पिंजरें लगाया जायेगा : वाइल्ड लाइफ के गढ़शंकर के रेंज अफसर चरणजीत सिंह ने बताया कहा कि गार्ड मौके पर गया था और पशुपालक से कहा कि पोस्टमार्टम करवा कर कागजी कारवाई पूरी करें हम मुआवजा दिला देंगे।  जल्दी तेंदुएं को पकड़ने के लिए पिंजरें लगाया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर बीडीपीओ मनजिंदर कौर ने रवाना किया

गढ़शंकर, 9 दिसम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना...
article-image
पंजाब

फुटबॉल टूर्नामेंट – 8 क्लब, 6 कॉलेज और 8 ग्रामीण टीमें भाग लेंगी : 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी के लिए बैठक

गढ़शंकर, 30 जनवरी:  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की बैठक यहां ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम खालसा कॉलेज गढ़शंकर में हुई। यह बैठक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह यादगारी भलाई क्लब डोगरपुर द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित 

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव डोगरपुर के मास्टर राजकुमार ने अपने स्वर्गवासी बेटे अमृतपाल सिंह की याद को समर्पित उसके नाम पर अमृतपाल सिंह यादकारी भलाई क्लब स्थापित किया है। इस क्लब...
article-image
पंजाब

Sanjeev Arora Urges Punjab Govt

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 14 :Expressing deep concern over the ongoing strike by sanitation workers employed in various municipal councils and corporations across Punjab, Sanjeev Arora, president of Bharat Vikas Parishad and a prominent social worker,...
Translate »
error: Content is protected !!