राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति कर रही कांग्रेस, आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार : बिक्रम ठाकुर

by

दस गारंटियों और बढ़ते कर्ज पर जवाब दे सुक्खू सरकार, भाजपा विधायक ने उठाए सवाल

एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां-परागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों की विफलता, बढ़ते कर्ज और प्रशासनिक नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दों को सामने ला रही है।
बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को भगवान श्रीराम और राम मंदिर पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध किया और अब राजनीतिक लाभ के लिए आस्था से जुड़े विषयों को उठा रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से पूछा कि दस चुनावी गारंटियों का क्या हुआ, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा कब पूरा होगा और युवाओं को रोजगार सहित अन्य वादों पर सरकार की स्थिति क्या है।
भाजपा विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता आर्थिक हालात, कर्मचारियों-पेंशनरों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जवाब चाहती है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को धार्मिक मुद्दों के बजाय जनहित से जुड़े विषयों पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी कर जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की टिकट पूर्व विधायक को देने की चर्चा , पूर्व विधायक कांग्रेस में लौटे : आस्था अग्निहोत्री के नाम की चर्च हमीरपुर सीट से होने के बाद अब कांग्रेस अब भाजपा को उसी के खेल से मात देने में जुटी

शिमला : दिल्ली में आज पूर्व विधायक राकेश कालिया को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया । इसी के साथ गगरेट विधानसभा उप चुनाव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के लक्ष्य 400 पार को भाजपा के पन्ना प्रमुख पूरा करेंगे – अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर :  भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के जसवा परागपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लक्ष्य 400...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को – कर्नल संजीव कुमार

ऊना : 7 अक्तूबर: सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला के अभ्यार्थियों के लिए अग्निवीर सेना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फोन ने उगले कितने राज- 200 बम, 26/11 जैसा हमला, 3 शहर… 26 जनवरी को थी लाल किला…पर धमाके की रची गई थी साजिश ?

नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार, 10 नवंबर की शाम हुए बम धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया कि...
Translate »
error: Content is protected !!