2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ

by

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर,  चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, जे.सी. शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन सशक्तिकरण के मंत्र

मजबूत चुनाव प्रबंधन और बूथ समन्वय से मिलेगी सफलता : जे.सी. शर्मा

एएम नाथ। चंबा : आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय चंबा में जिला चुनाव प्रकोष्ठ की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक जे.सी. शर्मा ने की। बैठक में चुनाव प्रबंधन, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधायक विक्रम जरर्यल, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नैयर, जिला सह प्रभारी रमेश राणा और जिला चुनाव प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मण सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के विभिन्न मंडलों के संयोजकों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।
जे.सी. शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रकोष्ठ की भूमिका केवल चुनावी समय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे कार्यकाल में संगठन को मजबूत करना और चुनावी तैयारियों को निरंतर गति देना इसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार मजबूत संगठन, प्रभावी चुनाव प्रबंधन और बूथ स्तर तक बेहतर तालमेल है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, मतदाता संपर्क अभियान को मजबूत करने, मतदाता सूचियों के नियमित परीक्षण और चुनाव संबंधी तैयारियों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक में चुनाव प्रबंधन की कार्यप्रणाली, आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। जे.सी. शर्मा ने कहा कि संगठित प्रयासों के बल पर भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार : ‘पुलिस वालों ने गैंगस्टर के इंटरव्यू के लिए वाईफाई अरेंज कराया : अफसर के ऑफिस को स्टूडियो बनाया

चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस के जेल के अंदर टेलीविजन चैनल को  इंटरव्यू के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। बुधवार को कोर्ट ने कहा है कि पंजाब पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता, योजना के तहत चयनित है ग्राम पंचायत मेल और मंगला

एएम नाथ।  चंबा, 2 मार्च :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित जिला चंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत मंगला तथा विकास खंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

210 युवाओं को मौके पर ही दिए ऑफर लैटर : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है एचपीकेवीएन: अतुल कड़ोहता

भोरंज 10 फरवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने शनिवार को भोरंज के मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम संजय स्वरूप ने किया। इस रोजगार मेले में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रिज पर फहराया तिरंगा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े

एएम नाथ।  शिमला  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के...
Translate »
error: Content is protected !!