कार्मिक विभाग के आदेशों के बावजूद 611 जेबीटी शिक्षक नियमितीकरण से वंचित

by

प्रारंभिक शिक्षा विभाग की देरी पर भड़के जेबीटी शिक्षक, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नियमितीकरण अधिसूचना में विलंब से 611 जेबीटी शिक्षकों में रोष, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

एएम नाथ। शिमला :  प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 611 जेबीटी शिक्षक कार्मिक विभाग के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अब तक नियमितीकरण के लाभ से वंचित हैं। इसे लेकर शिक्षकों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि शीर्ष स्तर से नियमितीकरण संबंधी आदेश जारी होने के कई महीने बाद भी शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी नहीं की, जिससे उनका भविष्य अनिश्चितता में बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग (एपी-III) ने 2 अप्रैल 2026 को पत्र संख्या PER (AP)-C-B (2)-1/2014-V.II जारी कर सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिला उपायुक्तों को वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान अनुबंध सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण के निर्देश दिए थे। आदेश के अनुसार, जिन कर्मचारियों ने 30 सितंबर 2024 और 30 सितंबर 2025 तक दो वर्ष की निरंतर अनुबंध सेवा पूरी कर ली है, वे नियमितीकरण के पात्र हैं।
शिक्षकों का आरोप है कि प्रदेश के अधिकांश सरकारी विभागों ने इस नीति के तहत पात्र कर्मचारियों को नियमित कर वित्तीय लाभ भी प्रदान कर दिए हैं, जबकि प्रारंभिक शिक्षा विभाग अब तक इस प्रक्रिया को लागू नहीं कर पाया है। इससे 611 जेबीटी शिक्षक नियमितीकरण और उससे मिलने वाले सेवा एवं वित्तीय लाभों से वंचित हैं।
जेबीटी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से आग्रह किया है कि मामले का शीघ्र संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक शिक्षा विभाग को नियमितीकरण की अधिसूचना तत्काल जारी करने के निर्देश दिए जाएं। उनका कहना है कि अनावश्यक प्रशासनिक देरी से पात्र शिक्षकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और उनमें असंतोष लगातार बढ़ रहा है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि सरकार शीघ्र निर्णय लेकर लंबित प्रक्रिया पूरी करेगी, ताकि सभी पात्र शिक्षकों को नियमानुसार नियमितीकरण और संबंधित लाभ समय पर मिल सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला साफ्टवेयर इंजीनियर फरीदाबाद से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 18 जुलाई :  पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां देने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है। आरोपित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल में की 17 शादियां और 17 कत्ल, मन भरते ही कर देती थी पति का मर्डर – भारत की ब्लैक विडो

दुनिया में कई ऐसे सनकी लोग हुए हैं, जिन्होंने अपनी सनक में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे लोगों को सीरियल किलर कहा जाता है। भारत में भी कई ऐसे खतरनाक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने बरनोह में किया जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ, पशु पालन को उद्यमिता के रूप में अपनाएं किसानः वीरेंद्र कंवर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बरनोह में जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों ने मानद नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत पूर्व सैनिकों ने आज ओक ओवर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार के हाल ही...
Translate »
error: Content is protected !!