दाड़लाघाट महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

by

योगेश चौहान: अर्की-  राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में गुरुवार को प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने अध्यक्षता करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय जीवन का पूरा लाभ उठाने, अनुशासन बनाए रखने तथा शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपना परिचय दिया और अपने-अपने विभागों की जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली, समय-सारिणी, उपस्थिति नियम, परीक्षा प्रणाली तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।
इसके अलावा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रोवर्स एंड रेंजर्स, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस, ईको क्लब, विषय सोसायटी, खेलकूद गतिविधियों तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई, ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार इनमें भाग ले सकें।
कार्यक्रम में सहायक लाइब्रेरियन ने पुस्तकालय की सदस्यता, पुस्तक निर्गमन एवं वापसी की प्रक्रिया, पुस्तकालय के नियम, डिजिटल संसाधनों तथा संदर्भ सामग्री के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमान सहन नहीं किए जाएंगे : कांग्रेस सरकार के जनविरोधी फैसलों का विरोध करेगी भाजपा

ऊना : कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमान सहन नहीं किए जाएंगे क्योंकि यह प्रदेश के लोगों के खिलाफ है। भाजपा सिग्नेचर कैंपेन के जरिये सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के जनविरोधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौगान के रखरखाव को वैटरन क्रिकेट क्लब व हॉकी एसोसिएशन आगे आए

चौगान-चंबा की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर रखरखाव कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों से सुझाव आमंत्रित : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा ;..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चंबा के ऐतिहासिक चौगान के रखरखाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण : अवैध निर्माण हुआ वो मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ, उस समय तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर थे : सीएम सुखविंदर सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  ने संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण  को लेकर कहा कि इतनी भीड़ कभी नहीं  होती।  लेकिन उस दिन 3 से 4 हजार लोग थे।  जो बीजेपी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती कार्यालय शिमला की वर्ष 2024-25 की भर्ती रैली रामपुर बुशहर में सम्पन्न : शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवाओं ने जमकर बहाया पसीना – कर्नल पुष्विन्दर कौर

रोहित भदसाली। शिमला 09 सितम्बर – रामपुर बुशहर में 03 सितम्बर से 09 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा किया गया । इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!