लंदन ..बेडरूम में घुसा किलर और महिला को चाकू से गोद डाला, पति बचाने आया तो हमला कर किया गंभीर घायल

by

लंदन में एक 24 साल की भारतीय मूल की लड़की, किरणदीप कौर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है।  कातिल ने बेडरूम में घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. इस दौरान बगल में लेटे महिला के पति पर भी जानलेवा हमला किया लेकिन उनकी जान बच गई. पंजाब की रहने वाली किरणदीप सिर्फ दो साल पहले बड़े-बड़े सपने लेकर स्टूडेंट वीजा पर ब्रिटेन गई थी।

पूरे परिवार को उम्मीद थी कि बेटी वहां पढ़कर सेटल होगी और घर की गरीबी दूर करेगी. सबसे दर्दनाक बात ये है कि किरणदीप अभी कुछ ही हफ्ते पहले मां बनी थीं. जहां एक तरफ परिवार इसे ‘हेट क्राइम’ बता रहा है, वहीं पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए दूसरे एंगल्स से भी जांच में जुटी है.

बेडरूम में सो रही थी किरणदीप, डेनियल ने चाकू से गोद डाला

ये घटना रविवार रात की है जब पूरा परिवार अपने घर में सो रहा था, तभी 44 साल का आरोपी डेनियल शॉन जेम्स उनके घर की दीवार लांघकर अंदर घुस गया. वो सीधा किरणदीप के बेडरूम पहुंचा और सो रही महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

जब किरणदीप के पति ने हमलावर को रोकने और अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से कई वार किए. वो खून से लथपथ हालत में घर के बाहर पड़े मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. बच्चे की हालत कैसी है और वो सुरक्षित है या नहीं, इसे लेकर पुलिस ने अभी तक कोई भी जानकारी पब्लिक नहीं की है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डेनियल खिड़की से कूदकर भाग रहा था लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है. बताया जा रहा है कि खिड़की से कूदने की वजह से उसे भी काफी चोटें आई हैं.

बूढ़े मां-बाप ने जमीन बेचकर भेजा था लंदन, अब बची सिर्फ लाश : किरणदीप की मौत की खबर जैसे ही पंजाब के तरनतारन जिले में उनके पैतृक गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया. किरणदीप करीब दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर पढ़ाई करने लंदन गई थीं. कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने वहां वर्क परमिट हासिल कर लिया था और वहीं रहकर काम कर रही थीं।

उनके पिता सुखदेव सिंह और मां बलजीत कौर ने रोते हुए बताया कि उन्होंने अपनी सारी खेती की जमीन बेच दी थी ताकि वो अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा सकें. उन्हें उम्मीद थी कि बेटी वहां सेटल होकर अपने भाई-बहनों को भी विदेश बुला लेगी और पूरे परिवार की गरीबी दूर हो जाएगी लेकिन एक झटके में उनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया।

हेट क्राइम’ का शिकार हुईं किरणदीप?…किरणदीप के परिवार का मानना है कि ये एक नस्लीय हमला है. परिवार का आरोप है कि केवल एशियाई होने की वजह से उनकी बेटी को निशाना बनाया गया और बेडरूम में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

हालांकि, लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस इस मामले को लेकर बेहद सावधानी बरत रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी डेनियल पर हत्या और खतरनाक हथियार रखने के आरोप तय किए गए हैं और उसे कोर्ट में पेश किया गया है. पुलिस ने बताया है कि किया है कि अभी तक इस बात के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं कि ये कोई हेट क्राइम था. पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याड़ा में इंडोर खेल भवन का जल्द होगा लोकार्पण : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर 11 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् के अंतर्गत कल्याड़ा में 3 करोड़ निर्मित इंडोर खेल भवन शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा ।...
article-image
पंजाब

जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन, 76 मामलों का मौके पर निपटारा

होशियारपुर, 18 जुलाई: सीजेएम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटी नीरज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से जिले...
article-image
पंजाब

‘मिशन प्रगति’… सीएम मान ने बठिंडा में लॉन्च किया : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग और शारीरिक प्रशिक्षण

बठिंडा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस पहल के अंतर्गत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति ने की हैं तीन और शादियां : दे रहा था बराबर प्यार, दो रहती हैं एकसाथ

मेरठ :  मेरठ में एक आर्मी जवान की पत्नी ने पति पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन और शादियां की हैं. महिला...
Translate »
error: Content is protected !!