जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन, 76 मामलों का मौके पर निपटारा

by

होशियारपुर, 18 जुलाई: सीजेएम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटी नीरज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से जिले में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत लंबित एवं प्री-लिटिगेशन (चेक बाउंस) मामलों की सुनवाई की गई।

उन्होंने बताया कि यह विशेष लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी राजिंदर अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले में कुल 10 बेंच गठित किए गए, जिनमें होशियारपुर न्यायालय परिसर में 6 बेंच, उपमंडल दसूहा में 1 बेंच, मुकेरियां में 2 बेंच तथा गढ़शंकर में 1 बेंच शामिल रही।

विशेष लोक अदालत में जिले भर के कुल 400 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 76 मामलों का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा किया गया। इन मामलों में संबंधित पक्षों के पक्ष में कुल 2 करोड़ 8 लाख 45 हजार 830 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।

इस अवसर पर जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से आम जनता से अपील की गई कि वे अपने विवादों के समाधान के लिए अधिक से अधिक लोक अदालतों का लाभ उठाएं। लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा होता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। लोक अदालत द्वारा दिया गया निर्णय अंतिम होता है तथा इसके विरुद्ध किसी भी न्यायालय में अपील का प्रावधान नहीं है। इससे आपसी भाईचारा एवं सौहार्द भी मजबूत होता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 चेहरों से मिलेगी सुवेंदु अधिकारी को सीधी टक्कर : आसान नहीं सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की राह

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी  पहली बार सत्ता में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा इसी बात की है कि राज्य का अगला...
article-image
पंजाब , समाचार

भगवंत मान द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी को कर्ज मुक्त करने की गारंटी, उच्च शिक्षा के इस प्रतिष्ठित संस्थान के असल गौरव को बहाल करने का वादा

पंजाबी फिल्म एंड टीवी एक्टर्स एसोसिएशन और यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन फि़ल्म और टी.वी. जगत की विभिन्न शख़्िसयतों का सम्मान पटियाला  :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार : शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने किया आज इंकार, पार्टी छोड़ने का भी किया एलान

चंडीगढ़, 6 मई । शिरोमणि अकाली दल को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने साथ ही हरदीप सिंह बुट्रेला ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री 15 को हरोली विस में करेंगे करोड़ों की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

रोहित भदसाली।  ऊना, 14 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अक्तूबर, मंगलवार को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे राजकीय...
Translate »
error: Content is protected !!