स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 – 19 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर  होंगे आयोजित: आशिका जैन

by

होशियारपुर, 18 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के तहत गणना फार्म एकत्र एवं उनके डिजिटलीकरण के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं से गणना फार्म प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि है वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित फार्म समय पर जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने स्कूलों अथवा सरकारी कार्यालयों में, जहां मतदान केंद्र स्थापित हैं, उनके प्रमुखों को भी निर्देशित किया गया है कि 19 जुलाई को संबंधित परिसर खुले रखें तथा बीएलओज को आवश्यक फर्नीचर एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि विशेष शिविर सुचारू रूप से संचालित किए जा सकें।

आशिका जैन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और अपने गणना फार्म समय पर जमा कराकर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो कांग्रेस को लगा झटका

जालंधर : कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो कांग्रेस को झटके लगने के साथ ही जालंधर की सियासत बदल गई है। आम आदमी पार्टी लंबे समय...
article-image
पंजाब

जतिंदर सिंह लाली बाजवा को विशेष रूप से किया सम्मानित

पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी और लगन से निभाएंगे : लाली बाजवा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल वर्किंग कमेटी के सदस्य और जिला होशियारपुर के शहरी अध्यक्ष बनने पर जतिंदर...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर 3 मई को पुस्तक का विमोचन और कवि दरबार करेगी आयोजित

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा (पंजीकृत) गढ़शंकर की अप्रैल माह की बैठक सभा के अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में गांधी पार्क, गढ़शंकर स्थित सभा कार्यालय व पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक...
article-image
पंजाब

दफन कर दी लाश ; दोस्त का कत्ल कर लड़के ने घर में खोदा 10 फीट गहरा गड्ढा

बठिंडा  : बठिंडा के गांव चौंके में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है ।  एक दोस्त ने अपने दोस्त का कत्ल कर उसकी लाश को अपने ही घर में गड्ढा...
Translate »
error: Content is protected !!