गांव कोट : तीन सौ किवंटल तूड़ी जल कर राख, आग की चपेट में आकर आधा ट्रक भी जला

by

गढ़शंकर: गांव कोट में तूड़ी के टाल का अचानक आग लग गई और देखते देखते करीव तीन सौ किवंटल तूड़ी जलकर राख हो गई और तूड़ी लेकर आया एक ट्रक भी आधे में ज्यादा आग की चपेट में आकर जल गया।
गांव कोट का तरसेम सिंह तूड़ी का काम करता है और करीव चार सौ किवंटल तूड़ी वहां पड़ी थी तो वहां अचानक तूड़ी से आग की लपटे उठने लगी और तीन सौ किवंटल से ज्यादा तूड़ी जलकर राख हो गई और आग बुझाते हुए पानी गिराने से पचास किवंटल से ज्यादा खराब हो गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज बीनेवाल लखवीर सिंह मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड की गाडिय़ों को बुलाया। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। तरसेम सिंह ने बताया कि तीन सौ किवंटल ज्यादा तूड़ी जलकर राख हो गई तो पचास किवंटल से ज्यादा तूड़ी खराब हो गई। इसमें तूड़ी लेकर आया ट्रक भी आधा जल गया। आग के कारणों का पता नहीं चला।  उन्होंने कहा कि करीव साढ़े तीन लाख का नुकसान हुया है। प्रशासन व सरकार को इस नुकसान के लिए मुआवजा देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के बड़े मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों से भारती किसान यूनियन उगराहा कल लगाएगी पक्के मोर्चे

भारती किसान यूनियन उगराहा कल से प्रमुख मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्चे लगाने जा रही है। जिसमें पटियाला से बीजेपी नेता महारानी परनीत कौर, संगरूर से बीजेपी नेता अरविंद...
article-image
पंजाब

जिले मंडियों में अब तक हुई 9662 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

किसानों को मंडियों में सूखा कर ही फसल लाने की अपील की होशियारपुर, 18 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जस्टिस यशवंत वर्मा कैशकांडः क्या इस्तीफा देंगे जस्टिस यशवंत वर्मा या महाभियोग चलेगा? कैश कांड में जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय- CJI संजीव खन्ना ने जांच वाली रिपोर्ट को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा

दिल्ली हाईकोर्ट के जज रह चुके यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में कैश मिलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक जांच कराया था। इस जांच की रिपोर्ट पिछले दिनों आ...
पंजाब

10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज : बारापुर अड्डे में ढाबे पर खाना खा रहे युवक से मारपीट करने का आरोप

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव बारापुर अड्डे पर ढाबे में खाना खाने गए युवक से मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!