जिले के 80 गांवों में कोविड-19 बचाव संबंधी हो चुका है पूर्ण टीकाकरण: अपनीत रियात

by

100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले गांवों की पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा विशेष तौर पर सम्मानित
डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को टीकाकरण करवाने की अपील की
374 गांवों में टीकाकरण की लग चुकी है 100 प्रतिशत पहली डोज-जिले में अब तक हो चुका है 20 लाख से ज्यादा टीकाकरण, रोजाना 20 हजार के करीब हो रही है वैक्सीनेशन
होशियारपुर, 30 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले के 80 गांवों में 100 प्रतिशत योग्य लाभार्थियों का कोविड-19 बचाव संबंधी पूर्ण टीकाकरण(दोनों डोजें) किया जा चुका है और आने वाले समय में यह संख्या और बढऩे वाली है। उन्होंने बताया कि इसी तरह जिले के 374 गांवों में सभी योग्य लाभार्थियों को 100 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में 100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करवाने वाली पंचायतों को विशेष तौर पर जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिन -रात कार्य कर रही है। यही कारण है कि जिले में 20 लाख से ज्यादा कोविड बचाव संबंधी टीकाकरण किया जा चुका है और रोजाना 20 हजार के करीब कोविड वैक्सीनेशन की जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि दूसरी डोज से वंचित लाभार्थी तय समय पर अपना टीकाकरण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरुर करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें भी जिले के सभी गांवों व शहरों में टीकाकरण कर रही है, जिसके अंर्तगत डोर टू डोर अभियान चला कर घर बैठे योग्य लाभार्थी का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण के लिए घर आएं तो उन्हें सहयोग करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कोविड-19 से बचाव में आपकी मदद करता है, इस लिए सभी टीकाकरण जरुर करवाएं ताकि कोविड के बुरे प्रभावों से बचा जा सके।
श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि वर्ष 2007 या उससे पहले पैदा हुए बच्चे कोविड-19 बचाव संबंधी टीकाकरण के योग्य है। इस लिए वे अपने स्कूलों में लगे कैंपों या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि आने वाले समय में उनकी पढ़ाई को लेकर उन्हें किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे घर से बाहर निकलते समय मास्क जरुर पहने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेले का डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा : हिमाचल व होशियारपुर से जाने वाले भारी वाहनों व टिप्परों का रूट किया डायवर्ट

जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचायलय, डस्टबीन, स्वास्थ्य सुविधाओं, ट्रैफिक नियंत्रण, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस के अलावा अन्य कई सुविधाओं संंबंधी की गई है विशेष व्यवस्था लंगर कमेटियों को साफ सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था...
article-image
पंजाब

समाजसेवी प्रवासी भारतीय अजीत सिंह संघा द्वारा जरूरतमंद को रिक्शा भेंट किया

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी गढ़शंकर द्वारा समाजसेवी प्रवासी भारतीय अजीत सिंह संघा ने आज दर्शन सिंह मट्टू व अन्य मेंबरों की मौजूदगी में एक जरूरतमंद परिवार को रोजी-रोटी चलाने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के USA से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू : सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में है वॉन्टेड

फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर इस साल अप्रैल में बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से उन्हें जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं।...
article-image
पंजाब

रसूलपुर गांव के कई परिवार कांग्रेस और आप छोड़कर बसपा में शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हलका चब्बेवाल के गांव रसूलपुर में बसपा की एक बैठक हुई, जिसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व मौजूदा बसपा पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ...
Translate »
error: Content is protected !!